{"_id":"644bb6baf13363448b0149e7","slug":"lover-couple-suicide-married-woman-commits-suicide-with-lover-in-rajasthan-barmer-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lover Couple Suicide: साथ जी न सके तो साथ मरना ही किया कबूल, पूरा मामला जानकर चौंक जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lover Couple Suicide: साथ जी न सके तो साथ मरना ही किया कबूल, पूरा मामला जानकर चौंक जाएंगे
Fri, 28 Apr 2023 05:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 28 Apr 2023 05:36 PM IST
सार
Lover Couple Suicide: राजस्थान के बाड़मेर जिले में विवाहित महिला ने प्रेमी के साथ आत्महत्या कर लिया। मृतक महिला की दो बच्चियां हैं। बताया जा रहा है कि दोनों दूर के रिश्तेदार हैं और दोनों के बीच फोन के जरिए संपर्क हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर जिले में आत्महत्या और सामूहिक आत्महत्या की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन जिले में हो रही आत्महत्याओं की घटनाओं ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। शुक्रवार को शिव क्षेत्र में दो बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विवाहित महिला और प्रेमी युवक दोनों ने विवाहिता के घर से करीब 500 मीटर दूर ओरण में एक ही फंदे से लटकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी मिलने पर शिव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना बाड़मेर जिले के शिव काश्मीर सुरजानिया तलाई के पास की है। वहीं, पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाई।
विज्ञापन
बाड़मेर जाने का कहकर निकला था युवक...
रामदेरिया काश्मीर गांव निवासी खरथाराम (22) पुत्र हनुमानराम गुरुवार दोपहर को बाड़मेर जाने का कहकर घर से निकला था। वहीं, विवाहिता कमला (25 साल) पत्नी पप्पूराम रात को बिना बताए घर से निकल गई थी। दोनों ने रात के समय विवाहिता के घर से कुछ ही दूरी पर एक ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सुबह जब गांव के लोग वहां से गुजर रहे थे। तब दोनों के शव को लटका देखकर आसपास के लोगों ने परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। इस पर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। जानकारी लगने पर शिव पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाया। प्रथम दृष्टया दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है। शिव थानाधिकारी रामप्रताप सिंह के मुताबिक, ग्रामीणों से आत्महत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जा रही है। एफएसएल टीम को बुलाया है। घटना स्थल से सबूत जुटाए गए।
चार साल पहले हुई थी महिला की शादी...
कमला की शादी चार साल पहले हुई थी। विवाहिता की दो बच्चियां हैं। इसका पति खेती-बाड़ी करता है। वहीं, मृतक खरथाराम कमठा कारीगर था। विवाहिता का ससुराल और मृतक का ननिहाल पास में ही था। दोनों के घरों के बीच की दूरी करीब 7-8 किलोमीटर दूर है। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों दूर के रिश्तेदार हैं और दोनों के बीच फोन पर संपर्क हुआ था।