फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan School Teacher Changes Gender To Marry Student in Bharatpur Latest News in Hindi

Homosexual: कबड्डी खेलते-खेलते प्यार, जानें कैसे शादी तक पहुंची समलैंगिक जोड़े की प्रेम कहानी, पिता ये बोले

Wed, 09 Nov 2022 04:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 09 Nov 2022 04:33 PM IST
सार

इस शादी को लेकर कल्पना और आरव दोनों के परिवार काफी खुश है। आरव के पिता ने कहा कि शुरुआत से लड़कों की तरह रहने वाली मीरा के आरव बनने से मैं बहुत खुश हूं। आरव और कल्पना की शादी हो गई है मुझे इसकी बहुत खुशी है।

विज्ञापन
Rajasthan School Teacher Changes Gender To Marry Student in Bharatpur Latest News in Hindi
आरव और कल्पना ने की शादी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर जिले में हुई समलैंगिक जोड़े आरव और कल्पना की शादी की जमकर चर्चा हो रही है। आरव और कल्पना अब पति-पत्नी बन चुके हैं। इससे आरव का नाम मीरा था और वह एक फिजिकल टीचर थी। जिसे अपने स्टूडेंट मीरा से प्यार हो गया था, या कहें कि दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। चलिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि दोनों की प्यार भरी दास्तां की शुरुआत कैसे और दोनों की शादी को लेकर उनके परिवार वालों का रुख क्या रहा....

विज्ञापन


भरतपुर के डीग में रहने और लिंग परिर्वतन करवाने वाले आरव के पिता बीरी सिंह की पांच बेटियां थी। उनके कोई बेटा नहीं था, लेकिन उनकी सबसे छोटी बेटी यानी मीरा ने जन्म तो लड़की के शरीर में लिया था, लेकिन वह हमेशा लड़कों की तरह ही रहती थी। उसकी सारी आदतें लड़कों जैसी ही थीं और अब मीरा लिंग परिर्वतन कराकर आरव बन गईं हैं।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कों की तरह रहने वाली मीरा को बचपन से स्पोर्ट्स से काफी लगाव था। आगे चलकर मीरा ने अपने इस लगाव को पेशा भी बना लिया यानी वह एक स्पोर्ट्स टीचर बन गईं। कुछ समय बाद मीरा की तैनाती राजकीय माध्यमिक विद्यालय नगला में हो गई। इसी स्कूल में कल्पना भी पढ़ा करती थीं। वह कबड्डी की अच्छी खिलाड़ी रह चुकी हैं और नेशनल लेवल पर भी खेल चुकी हैं।

स्पोर्ट्स टीचर मीरा कल्पना को कड्डी के दांव पेंच सिखाती थीं और यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हो गई। समय से साथ-साथ दोनों का रिश्ता और मजबूत हुआ। जिसके बाद दोनों शादी करने के बारे में विचार करने लगीं, लेकिन इसमें सबसे बड़ी समस्या सेम जेंडर था। जिसके कारण दोनों शादी के बंधन में नहीं बंध पा रहे थे। ऐसे में मीरा ने जेंडर चेंज करवाने के बारे में जानकारी जुटाना शुरू की। इस दौरान उन्हें पता चला कि डॉक्टर की मदद से जेंडर चेंज करवा सकते हैं। 

इसके बाद मीरा ने डॉक्टर के बारे में जानकारी जुटाई और दिल्ली के रहने वाले डॉक्टर से मुलाकत की। 2019 में उनका इलाज शुरू हुआ, दो साल बाद 2021 में मीरा लड़का बन चुकी थी। जिसके बाद मीना ने अपना नाम बदलकर आरव रख लिया। मीरा के आरव बनने से कल्पना भी बहुत खुश थी। दोनों को पता था कि अब वह शादी कर सकते हैं। चार नवंबर को दोनों ने शादी कर ली, जिसमें उनके परिवार ने भी पूरा साथ दिया।  

Rajasthan School Teacher Changes Gender To Marry Student in Bharatpur Latest News in Hindi
चार नवंबर को दोनों ने शादी कर ली थी। - फोटो : सोशल मीडिया

दुल्हन ने क्या कहा?
दुल्हन कल्पना ने बताया कि मेरे स्कूल में मीरा शारीरिक शिक्षक थीं। मीरा ने अपना जेंडर चेंज करा लिया और वह लड़का बन गईं। हम दोनों में प्यार था, इसलिए हम दोनों ने शादी कर ली। इस शादी के लिए दोनों के ही परिवार खुश हैं।

दूल्हे ने क्या कहा? 
जेंडर चेंज कराकर मीरा से अब दूल्हा बनने के बाद उन्होंने अपना नाम भी आरव कर लिया है। आरव ने बताया, मैं सरकारी स्कूल में शारीरिक शिक्षक हूं। उसी गांव की स्टूडेंट कल्पना खेलने में बहुत अच्छी थी। उसी दौरान हम दोनों के बीच प्यार हो गया था। मैं लड़की के रूप में पैदा हुई, मगर मुझे लगता था कि मैं लड़की न होकर लड़का हूं। इसलिए मैंने अपना जेंडर चेंज करा लिया और अपने स्टूडेंट कल्पना के साथ शादी कर ली।
 
दोनों के परिवार ने दी सहमति
इस शादी को लेकर कल्पना और आरव दोनों के परिवार काफी खुश है। आरव के पिता ने कहा कि शुरुआत से लड़कों की तरह रहने वाली मीरा के आरव बनने से मैं बहुत खुश हूं। आरव और कल्पना की शादी हो गई है मुझे इसकी बहुत खुशी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed