{"_id":"63d68fd0eb97c92fbe6be6f5","slug":"loot-in-bikarner-jewelers-shop-robbers-caught-in-cctv-rajasthan-police-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: ज्वेलर्स की दुकान में घुसे दो लुटेरे, आंखों पर मिर्ची फेंक लूटे गहने, दुकानदार ने डटकर किया मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: ज्वेलर्स की दुकान में घुसे दो लुटेरे, आंखों पर मिर्ची फेंक लूटे गहने, दुकानदार ने डटकर किया मुकाबला
Sun, 29 Jan 2023 08:55 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 29 Jan 2023 08:55 PM IST
सार
सदर थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम ने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
इस तरह गिरते पड़ते भागे लुटेरे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बीकानेर जिले में गजनेर रोड पर स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान से दो युवक सोने की अंगूठी सहित अन्य गहने लूटकर फरार हो गए। इससे पहले दुकानदार ने दोनों लुटेरों का मुकाबला किया, लेकिन लुटेरे अपनी जैकेट उतारकर फरार हो गए। ज्वेलर्स की शिकायत पर पुलिस दोनों लुटेरों की तलाश कर रही है। थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शहर के गजनेर रोड पर सदर थाना इलाके में हरि ज्वेलर्स है। इस दुकान पर रविवार दोपहर को दो लड़के पहुंचे। पहले आए लड़के ने सोने-चांदी का सामान खरीदने की इच्छा जताई। दुकानदार ने उसे सोने की अंगूठी दिखाई।
विज्ञापन
अंगूठी पहनने के बाद उसने खोली नहीं और बातों में उलझाए रखा। इस बीच दुकान पर दूसरा लड़का भी आ गया। उसने दुकानदार की आंखों में मिर्ची फेंक दी, इसके बाद दोनों भागने लगे। इस दौरान दुकानदार ने लुटेरे की जैकट पकड़ ली। दोनों लुटेरे भागने के लिए दुकानदार को दुकान से खींचकर बाहर ले लाए।
विज्ञापन
इसके बाद लुटेरा अपनी जैकेट उतारकर फरार हो गया। इसके बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। सदर थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और दुकानदार से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।