फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Lok Sabha Elections 2024 BJP-Congress field 38 New Candidates in Rajasthan six MLAs also in Fray

राजस्थान का रण: लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने 38 चेहरे बदले, छह विधायक भी चुनावी मैदान में

Thu, 28 Mar 2024 05:59 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 28 Mar 2024 05:59 AM IST
सार

पिछले दो लोकसभा चुनाव से खाता नहीं खोल पाई कांग्रेस ने 2019 के अपने 25 प्रत्याशियों में से 24 का टिकट काट दिया। एकमात्र वैभव गहलोत को ही फिर से टिकट दिया गया है। हालांकि उनकी सीट जोधपुर से बदलकर जालौर कर दी गई है।  

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 BJP-Congress field 38 New Candidates in Rajasthan six MLAs also in Fray
राजस्थान-लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। दोनों ही दलों ने 50 उम्मीदवारों में से 38 चेहरों को बदल दिया है। वहीं दिसंबर 2023 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले छह विधायक भी मैदान में हैं।

विज्ञापन


पिछले दो लोकसभा चुनाव से खाता नहीं खोल पाई कांग्रेस ने 2019 के अपने 25 प्रत्याशियों में से 24 का टिकट काट दिया। एकमात्र वैभव गहलोत को ही फिर से टिकट दिया गया है। हालांकि उनकी सीट जोधपुर से बदलकर जालौर कर दी गई है। पार्टी ने दिसंबर 2023 में जीतकर आए पांच विधायकों को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने भी 25 में से महज 10 सीटों पर ही पिछली बार जीते सांसदों को टिकट दिया है। हालांकि, पार्टी अभी भीलवाड़ा सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


फिर देनी होगी परीक्षा
दोनों दलों के छह उम्मीदवार ऐसे हैं, जो विधायक भी हैं। दिसंबर में विधानसभा चुनाव के तीन महीने बाद ही इन विधायकों की फिर जनता के बीच परीक्षा है। इनमें कांग्रेस से विधायक बृजेन्द्र ओला, ललित यादव, मुरारी लाल, हरीश चंद्र मीणा और रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल हैं। भाजपा ने बांसवाड़ा से महेंद्रजीत सिंह मालवीय को टिकट दिया है, जो बागीदौरा से कांग्रेस के टिकट पर जीते थे लेकिन अब भाजपा में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सांसद फिर मैदान में...
अर्जुनराम मेघवाल, सुमेधानंद सरस्वती, सुखवीर सिंह जौनापुरिया, भागीरथ चौधरी, पीपी चौधरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, सीपी जोशी, ओम बिड़ला, दुष्यंत सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed