{"_id":"65884d03b9a75d280401b608","slug":"lok-sabha-election-2024-gajendra-singh-shekhawat-says-bjp-win-more-than-400-seats-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शेखावत बोले- जनता ने मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का मन बनाया, इस बार 400 से ज्यादा सीट जीतेगी BJP","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: शेखावत बोले- जनता ने मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का मन बनाया, इस बार 400 से ज्यादा सीट जीतेगी BJP
Sun, 24 Dec 2023 08:53 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 24 Dec 2023 08:53 PM IST
सार
कंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि यह जो क्रम 2023 के विधानसभा चुनाव से शुरू हुआ है, वह 2024 के लोकसभा चुनाव में भी इसी तरह जारी रहेगा। जनता ने मन बना लिया है कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।
विज्ञापन
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि साल 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मानस जनता बना चुकी है। अबकी बार भाजपा 400 सीटों के पार जाने वाली है।
विज्ञापन
रविवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में शेखावत ने कहा कि राजस्थान में जिस तरह से भ्रष्टाचार का बोलबाला था। जिस तरह से तत्कालीन सरकार के संरक्षण में विभिन्न प्रकार के माफिया पनप रहे थे। उसके चलते जनता सरकार से त्रस्त थी। जिस तरह की थोथी घोषणाएं तत्कालीन सरकार कर रही थी, उसको जनता ने पूर्णतः अस्वीकार कर दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव के समय भी कहा था कि अबकी बार राजस्थान की जनता वर्तमान सरकार को, उसकी योजनाओं को पूर्णतः नकारने वाली है और वही हुआ। पीएम मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हुए राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, तीनों जगह जनता ने ऐतिहासिक बहुमत देकर पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की सरकारी बनाई है।
विज्ञापन
शेखावत ने कहा कि यह जो क्रम 2023 के विधानसभा चुनाव से शुरू हुआ है, वह 2024 के लोकसभा चुनाव में भी इसी तरह जारी रहेगा। नरेंद्र मोदी जी देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें, देश की जनता इसका मानस बन चुकी है। आज मैं आपके सामने पूरी जिम्मेदारी से यह कह रहा हूं कि अबकी बार भाजपा 400 सीटों के पार जानी वाली है।