फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Liquor party in Baran Bhoomi Vikas Bank employee fainted while cooking fire broke out

Rajasthan: रात को बैंक में  शराब पार्टी, खाना बनाते समय बेहोश हो गया कर्मचारी तो भड़की आग

Fri, 07 Jul 2023 02:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 07 Jul 2023 02:02 PM IST
सार

बारां की एक भूमि विकास बैंक में शराब पार्टी कर रहा युवक खाना बनाते समय बेहोश हो गया। इस दौरान गैस से बैंक में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को भी हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
Liquor party in Baran Bhoomi Vikas Bank employee fainted while cooking fire broke out
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारां जिले के पुरानी सिविल लाइन स्थित भूमि विकास बैंक में गुरुवार रात को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस, फायर बिग्रेड और बैंक के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान बैंक का एक कर्मचारी परिसर में नशे की हालत में मिला, वह गैस पर खाना बना रहा था। जिसके बाद पुलिस ने नशे में धुत कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


उप रजिस्ट्रार सुमित्र कुमार मंगल ने बताया कि पुरानी सिविल लाइन स्थित भूमि विकास बैंक से धुंआ निकलने और आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो वहां एक कर्मचारी नशे की हालत में धूत पड़ा हुआ था। बैंक परिसर में गैस सिलेंडर पर खाना बन रहा था। नशे में होने के कारण कर्मचारी अचेत हो गया। इस दौरान गैस से आग लग गई। जिससे वहां रखा फर्नीचर जलकर खाक हो गया। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। बैंक अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed