फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Lion killed in Jaipur s Nahargarh Biological Park

जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान में शेर की मौत

Sun, 18 Oct 2020 03:27 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 18 Oct 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Lion killed in Jaipur s Nahargarh Biological Park
शेर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

जयपुर में नाहरगढ़ जैविक उद्यान की लॉयन सफारी में एक शेर की रविवार को मौत हो गई। जयपुर चिड़ियाघर के उपवन संरक्षक (वन्यजीव) उपकार बोराना ने बताया कि चार साल के शेर 'कैलाश' की रविवार सुबह मौत हुई। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम भोजन के बाद शेर ने उल्टी की थी।

विज्ञापन


पशु चिकित्सक ने उसका उपचार किया और रातभर देखभाल की, लेकिन रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तीन पशु चिकित्सकों की एक मेडिकल बोर्ड ने शेर के शव का पोस्टमार्टम किया और बोर्ड की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक शेर की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।
विज्ञापन


बोराना ने बताया कि शेर की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिये उसके विभिन्न अंगों के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिये बरेली स्थित भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed