{"_id":"6475fbf053efd463880d4fe3","slug":"lightning-fell-from-the-sky-in-dholpur-7-people-including-5-children-scorched-in-shankarpura-village-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धौलपुर में आसमान से गिरी बिजली, शंकरपुरा गांव में 5 बच्चों समेत 7 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धौलपुर में आसमान से गिरी बिजली, शंकरपुरा गांव में 5 बच्चों समेत 7 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
Tue, 30 May 2023 07:06 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 30 May 2023 07:06 PM IST
सार
धौलपुर के शंकरपुरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोग झुलस गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
अस्पातल में बाहर बैठे घायलों के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर जिले में मंगलवार को आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इस दौरान दिहोली थाना क्षेत्र के शंकरपुरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 5 बच्चे समेत 7 लोग झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला और एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, बच्चों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
शंकरपुरा गांव के पूर्व सरपंच महेश कुमार ने बताया मंगलवार शाम को तेज हवा के साथ बरसात हो रही थी। इसी बीच अचानक आकाशीय बिजली गांव के दो घरों पर गिर गई। जिससे एक मकान पूरी तरह से धराशाई हो गया। दोनों मकानों के अंदर लगे विद्युत उपकरण एलईडी, फ्रिज, कूलर पंखे भी जलकर बर्बाद हो गए। ट्रांसफार्मर भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 30 वर्षीय ममता पत्नी बबलू, 25 वर्षीय टिंकू पुत्र मातादीन के साथ करीब 6 से 7 साल के बीच के बच्चे नैतिक पुत्र वासुदेव, दीपू पुत्र सुजान सिंह, रोनक पुत्री वासुदेव, मुस्कान पुत्री रविंद्र कुमार, भावेश पुत्र रामनिवास भी झुलस गए। ममता और टिंकू की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि बच्चे सामान्य है।
विज्ञापन