{"_id":"65e4767cefe49ddfe80a486a","slug":"led-chariot-leaves-for-developing-india-resolution-letter-suggestion-cm-bhajanlal-sharma-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव के लिए LED रथ रवाना, CM शर्मा बोले- भाजपा अपने वादे पूरे करती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव के लिए LED रथ रवाना, CM शर्मा बोले- भाजपा अपने वादे पूरे करती है
Sun, 03 Mar 2024 06:39 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 03 Mar 2024 06:39 PM IST
सार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमने विधानसभा चुनाव के समय संकल्प पत्र में जो वादा किया था उसको पूरा करने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। हमने सस्ता गैस सिलेंडर देने का वादा किया था, 1 जनवरी से प्रदेश की 73 लाख बहनों को 450 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम को किया संबोधित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव के लिए सुझाव पेटिका वाले एलईडी रथों को रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय से प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीपी जोशी ने कहा कि जिस प्रकार विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने प्रत्येक क्षेत्र में आमजन और विभिन्न प्रकार के संगठनों और संस्थाओं से सुझाव लेकर अपना संकल्प पत्र तैयार किया था।
विज्ञापन
उसी प्रकार से लोकसभा चुनाव 2024 में भी आमजन के सुझाव से विकसित भारत संकल्प पत्र तैयार हो रहा है। इसकी शुरुआत प्रदेश मुख्यालय से एलईडी वाहनों को रवाना करके की जा रही है। इसके अलावा 9090902024 नंबर पर मिस कॉल करके, नमों एप और सोशल मीडिया के माध्यम से भी आमजन और कार्यकर्ता अपने सुझाव दे सकते है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने कहा कि प्रदेश मुख्यालय के बाद जिला मुख्यालयों पर एलईडी रथ यात्रा की शुरूआत वहां के सांसद, जनप्रतिनिधि और अध्यक्ष करेंगे। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में दो-दो एलईडी रथ गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाएंगे। पार्टी के अभियानों से लेकर बैठकों और जनसभाओं में सुझाव पेटिका रखी जाएगी। सभी वर्गों से सुझाव लिए जाएंगे। भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता जिलों में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
जोशी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता के सुझावों से तैयार किए गए संकल्प पत्र पर भाजपा की डबल इंजन सरकार ने सत्ता में आते ही काम करना शुरू कर दिया और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने 60 दिनों में ही जनता को एक के बाद एक कई सौगातें दी है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव की तर्ज पर हमने लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को पूरा करने के उद्देश्य से एलईडी रथों को रवाना किया जा रहा है। जिस प्रकार हमने विधानसभा चुनावों में आम जनता से सुझाव लेकर संकल्प पत्र तैयार किया था और उस संकल्प पत्र को पूरा करने के लिए हम प्रयासरत हैं। उसी तरह लोकसभा क्षेत्रों में जाकर आमजन के कीमती सुझाव एकत्रित किए जाएंगे और उसमें से अच्छे सुझावों को हम अपने संकल्प पत्र में शामिल करेंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमने विधानसभा चुनाव के समय संकल्प पत्र में जो वादा किया था उसको पूरा करने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। हमने अपने संकल्प पत्र में सस्ता गैस सिलेंडर देने का वादा किया था और 01 जनवरी 2024 से प्रदेश की 73 लाख बहनों को 450 रूपये में एलपीजी गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। हमने आशा सहयोगिनी का मानदेय 10 प्रतिशत बढ़ाने के लिए कहा था और हमने अपने वादे को पूरा करते हुए मानदेय बढ़ाया।