{"_id":"63286a11ed83de4c407947a5","slug":"lalit-saini-of-rajasthan-hoisted-tricolor-on-highest-peak-of-dras-among-35-climbers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sikar: हौसले बुलंद, 35 पर्वतारोहियों में राजस्थान के इकलौते ललित ने द्रास की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar: हौसले बुलंद, 35 पर्वतारोहियों में राजस्थान के इकलौते ललित ने द्रास की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया
Mon, 19 Sep 2022 06:40 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 19 Sep 2022 06:40 PM IST
सार
राजस्थान में सीकर जिले के नीमकाथाना निवासी ललित सैनी ने लद्दाख के द्रास क्षेत्र स्थित 17 हजार 907 फीट ऊंची मेचोई पीक पर तिरंगा फहराया है। यह उपलब्धि हासिल करने के लिए ललित ने अपने कंधों पर 15 किलो वजन लेकर 12 घंटे तक नियमित पहाड़ी पर चढ़ाई जारी रखी।
विज्ञापन
पर्वतारोही ललित सैनी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर जिले में नीमकाथाना के अभय कॉलोनी निवासी ललित कुमार सैनी पुत्र बंशीधर सैनी ने अपने बुलंद हौसलों के साथ भारत में लद्दाख के द्रास क्षेत्र में स्थित मेचोई पीक पर तिरंगा फहराया है। उनकी इस उपलब्धि से उनके माता-पिता काफी खुश हैं।
विज्ञापन
बता दें कि ललित उभरता हुआ पर्वतारोही है, इन्होंने मेचोई पीक पर तिरंगा फहराया है, जिसकी ऊंचाई 17 हजार 907 फीट (5 हजार 458 मीटर) है। जवाहर इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) की ओर से आयोजित 24 दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग लिया था। पूरे देश से 36 प्रतिभागियों का ही सेलेक्शन किया गया था, जिसमें राजस्थान से ललित अकेला था।
विज्ञापन
ललित ने बताया, हमारी ट्रेनिंग पहलगाम सोनामार्ग मेचोई बेस कैंप और मेचोई ग्लेशियर पर हुई। यह पूरे 24 दिन की ट्रेनिग थी। मेचोई पीक पर जाने के लिए लगातार 12 घंटे तक चढ़ाई की। चढ़ाई को पूरा करने के दौरान ठंड तो एक बहुत बड़ी कठिनाई होती है। यह महीना पर्वतारोही को झमाझम बारिश और तेज हवा से रास्ता को अवरुद्ध करती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, पहाड़ों और ग्लेशियर में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रास्ते में लैंड स्लाइड करेवास बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। सबसे बड़ी समस्या माइनस टेंपरेचर होता है। मेरा सपना सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने की है।