{"_id":"66a7a4d19df98a7deb03dd25","slug":"lakhs-of-rupees-were-stolen-from-brother-house-in-chittorgarh-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: भाई के घर से ही की थी लाखों की चोरी, संदेह होने पर पकड़ा तो कबूली वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: भाई के घर से ही की थी लाखों की चोरी, संदेह होने पर पकड़ा तो कबूली वारदात
Mon, 29 Jul 2024 07:48 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 29 Jul 2024 07:48 PM IST
सार
Rajasthan News: जिले के निंबाहेड़ा स्थित नाकोड़ा नगर में गत गुरुवार को रत्नेश पुत्र मदन लाल सेन के मकान से अज्ञात बदमाशों द्वारा घर के दरवाजों के ताले तोड़कर अलमारी में रखे चार लाख से अधिक रुपए व सोने चांदी के आभूषण चोरी का खुलासा किया है।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि निम्बाहेड़ा शहर में गत गुरुवार को नाकोड़ा नगर से रत्नेश पुत्र मदन लाल सेन के मकान में अज्ञात बदमाश द्वारा दरवाजों के ताले तोड़ कर घुसे। अन्दर अलमारी में रखे चार लाख एक हजार रूपए नकद, चार पावजेब की चांदी की जोड़ी, चांदी की बिछुड़ी जो करीब 8-10 के आस पास थी तथा एक सोने की अगुंठी चुरा कर ले गए।
विज्ञापन
वारदात की सूचना फरियादी को उसके भाई ने ही दी। इस पर कोतवाली निम्बाहेड़ा पर नकबजनी का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई सूरज कुमार द्वारा शुरू किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया। रत्नेश सेन के भाई दीपक सेन ने टीम के साथ रह कर आस पड़ोस के सीसीटीवी फुटेज दिखाए तथा पुलिस के साथ हर गतिविधि पर नजर रख कर पुलिस को शक नहीं होने दिया।
विज्ञापन
पीड़ित व परिवारजनों से पूछताछ कर रत्नेश सेन के भाई दीपक सेन के बारे मुखबिरों से जानकारी जुटाई। इसमें सामने आया कि प्रार्थी के भाई दीपक सेन ने पहले भी हेराफेरी की हुई है। इस पर रत्नेश के भाई दीपक सेन को डिटेन कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई। इसमें दीपक सेन ने अपने ही भाई के घर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपित को गिरफ्तार कर गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।
विज्ञापन