Accident in Bikaner: बीकानेर में बजरी की खदान ढ़ही, 50 फीट नीचे दबने से मजदूर की मौत
बीकानेर में बजरी की खदान ढहने से एक मजदूर दब गया। 8 घंटे तक बचाव अभियान चलाया गया लेकिन तब तक मजदूर की मौत हो चुकी थी।
विस्तार
बीकानेर को देशनोक थाना इलाके में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया है। बरसिंगसर गांव में बजरी की खान खोदते समय धंस गई। हादसे में एक मजदूर 50 फीट गहरी खदान के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
बरसिंगसर केपलाना से पांच किमी दूर सोनिया प्याऊ के पास मेड़ता रोड निवासी लक्ष्मण माली बजरी खनन का ठेकेदारी का काम करता था। लक्ष्मण मंगलवार को बजरी खदान में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक खान ढ़ह गई और वह लगभग 50 फीट गहरी खदान के नीचे दब गया। खदान ढहने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
देशनोक पुलिस ने खदान का मलबा हटाने के लिए क्रेन बुलवाई। जिसके बाद करीब 8 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन कर मजदूर को बाहर निकाला गया। तब तक लक्ष्मण की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाया।