{"_id":"652d78e905c79ba0a5014933","slug":"rajasthan-kota-police-arrested-shahabuddin-s-son-osama-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कोटा पुलिस ने शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को किया गिरफ्तार, दो साथियों के साथ जा रहा था गोवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कोटा पुलिस ने शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को किया गिरफ्तार, दो साथियों के साथ जा रहा था गोवा
Mon, 16 Oct 2023 11:24 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:24 PM IST
सार
बिहार के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया है। ओसामा अपने दो साथियों के साथ दिल्ली नंबर की कार से दिल्ली से गोवा जा रहा था।
विज्ञापन
ओसामा शहाब को राजस्थान की कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा पुलिस ने बिहार के बाहुबली और पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे को सोमवार शाम गिरफ्तार किया है। ओसामा अपने दो साथियों के साथ दिल्ली नंबर की कार से दिल्ली से गोवा जा रहा था, उसी दौरान चुनावी चैकिंग के दौरान उसे पकड़ा गया।
जानकारी के मुताबिक कोटा ग्रामीण जिले के रामगंजमंडी थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। रामगंज मंडी पुलिस थाने के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा अपने दो साथियों के साथ दिल्ली नंबर की कार से दिल्ली से गोवा जा रहा था। तभी उडवा नाके पर तलाशी के दौरान उनकी कार संदिग्ध लगने पर तलाशी ली गई। ओसामा शहाब के साथ उसके दो साथी वसीम और सेफ को भी धारा 151 में गिरफ्तार किया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को कल दोपहर में कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोटा के ग्रामीण एसपी कविंद्र सागर ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बता दें कि जान से मारने की धमकी और रंगदारी मामले में ओसामा शहाब पर सीवान के हुसैनगंज थाना और मोतिहारी में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। एफआईआर के बाद से ओसामा शहाब फरार चल रहा था।