फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota: ruckus in MBS hospital, resident doctor boycotted work

कोटा: एमबीएस अस्पताल में रात को हुआ हंगामा , रेजिडेंट डॉक्टर ने किया कार्य बहिष्कार

Tue, 28 Dec 2021 10:03 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: Amit Mandal Updated Tue, 28 Dec 2021 10:03 PM IST
सार

चाकूबाजी में घायल युवक के परिजनों और डॉक्टर के बीच हुआ झगड़ा। मौके पर पुलिस पहुंची और मामला सुलझाया।  

विज्ञापन
Kota: ruckus in MBS hospital, resident doctor boycotted work
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में सोमवार की रात कोटा जिला मुख्यालय स्थित एमबीएस अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरर्स ने कार्य बहिष्कार करने का मामला सामने आया हैं। अस्पताल अधीक्षक नवीन सक्सेना के मुताबिक समझाइश के बाद रेजिडेंट डॉक्टर काम पर आ गए हैं। सोमवार की रात चाकूबाजी में घायल एक युवक को परिजन अस्पताल लेकर आए थे। इस दौरान डॉक्टर के साथ परिजनों की बहसबाजी हुई और वह झड़प में बदल गई। इस बात से नाराज हुए रेजिडेंट्स डॉक्टर कार्य बहिष्कार करके इमरजेंसी चेंबर से चले गए थे। 
विज्ञापन


इधर, रात अस्पताल में हंगामा की सूचना मिलने पर नयापुरा थाना पुलिस भीमसिंह चिकित्सालय पहुंची। देर रात तक आरएमओ डॉ . अर्जी मीणा द्वारा लोगों को समझाया गया। आरएमओ के मुताबिक कैथूनीपोल थाना क्षेत्र की साबरमती कॉलोनी में चाकूबाजी की घटना घटी थी। घायल युवक को एमबीएस अस्पताल लाया गया था। सर्जरी के रेजिडेंट डॉक्टर ने इलाज शुरू किया।  
विज्ञापन


तभी करीब 30-40 लोग अस्पताल पहुंचे। इलाज कर रहे डॉक्टर के साथ उन लोगों में से अभद्रता की। परिजन डाक्टरों से गाली गलौज की और हाथापाई पर उतर गए। ऐसे में रेजिडेंटस ने काम का बहिष्कार कर आक्रोश प्रकट किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हाड़ौती में 24 एमएम बरसात

कोटा के हाड़ौती संभाग में मावठ का दौर शुरू हुआ है सोमवार रात से लेकर मंगलवार दोपहर तक रुक रुक कर लगातार बारिश हो रही है मौसम विभाग के मुताबिक कोटा संभाग मुख्यालय पर मंगलवार को 24 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। मावठ की बारिश कोटा बूंदी बारां झालावाड़ जिलों में हुई है। ऐसे में चारों जिलों में सर्दी का प्रकोप तेज हो गया है। ठिठुरन बढ़ गई है। सर्द भरी हवाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ है। यह बारिश रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं के लिए अच्छी बताई जा रही है।  

मावठ की यह बारिश मंगलवार तड़के चालू हुई मौसम विभाग के मुताबिक सुबह 8:30 बजे तक 21.1 एमएम बारिश हुई उसके बाद सुबह 11:30 बजे तक 2.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। ऐसे में 24 एमएम बारिश हो चुकी है। बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। सूरज के आज दर्शन क्षेत्र के लोगों को नहीं हुए हैं। ऐसे में कामकाज भी प्रभावित हुआ है। बारिश और ठंड ने सड़क किनारे खुले आसमान में रात गुजारने वालों की मुश्किलें बढ़ गई। किसानों और व्यापारियों की मावठ की बारिश ने परेशानी बढ़ा दी हैं। मंडियों में माल भीगा है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तापमान वर्तमान स्थिति के आसपास ही बना रहेगा। हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की भी संभावना है। इसके बाद, अगले 48 घंटों में तापमान के अंदर 2 से 4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।
 

स्पाइस जेट फ्लाइट ने लैंडिंग के वक्त अचानक उड़ान भरी 

जयपुर से सुबह 9 बजे उड़कर सूरत हो कर गोवा जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट एसजी 3419 के सूरत एयरपोर्ट पर उतरते समय एक बड़ा हादसा टल गया। जैसे ही फ्लाइट रनवे पर उतरने वाली थी एकाएक दोबारा उड़ान भरने लगी। दरअसल, पायलट को रनवे पर कोई संदेहजनक वस्तु नजर आई जिसके बाद पायलट ने यह निर्णय लिया। फ्लाइट 15 मिनट बाद दोबारा लैंड हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed