{"_id":"6850458a18b954ddbd0a82f8","slug":"kota-news-two-killed-three-injured-due-to-lightning-during-a-religious-event-in-baran-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: बारां में धार्मिक आयोजन के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: बारां में धार्मिक आयोजन के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, तीन घायल
Mon, 16 Jun 2025 09:56 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 16 Jun 2025 09:56 PM IST
सार
राजस्थान के बारां जिले में अटरू थाना क्षेत्र के मायथा भेरुजी स्थल पर आयोजित धार्मिक आयोजन के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारां जिले के अटरू थाना क्षेत्र में सोमवार को मौसम में अचानक आए बदलाव और तेज बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मायथा भेरुजी स्थल पर आयोजित धार्मिक प्रसाद वितरण कार्यक्रम के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना अधिकारी कल्याण सिंह के अनुसार, डडवाड़ा गांव निवासी बाबूलाल अपने रिश्तेदारों के साथ मायथा भेरुजी स्थल पर प्रसाद आयोजन में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान मौसम ने अचानक रुख बदला और तेज आंधी व बारिश के बीच बिजली गिर गई। हादसे में बाबूलाल के 62 वर्षीय भाई शिव प्रसाद और 32 वर्षीय चेतन मीणा बिजली की चपेट में आ गए, जिन्हें तत्काल बारां जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में नए नाम उजागर, उदयपुर के CDEO ने 10 लाख में खरीदी थी बेटे के लिए वर्दी
विज्ञापन
घटना में चंद्रप्रकाश, विनोद और महावीर मीणा को भी झटके और चोटें आईं, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद आयोजन स्थल पर मातम छा गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। ग्रामीणों ने मृतकों के परिवारों के लिए सरकारी मुआवजे की मांग की है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर संवेदनाएं प्रकट कीं।