{"_id":"5e275edf8ebc3e4b5f2a2b8c","slug":"kota-death-penalty-to-father-who-killed-his-mentally-deranged-daughter-while-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा : मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटी को गर्भवती कर मारने वाले पिता को मौत की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा : मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटी को गर्भवती कर मारने वाले पिता को मौत की सजा
Wed, 22 Jan 2020 01:58 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 22 Jan 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसिक रूप से अपनी 17 वर्षीय विक्षिप्त बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर अपने अपराध को छिपाने के लिए उसकी हत्या करने वाले पिता को विशेष कोर्ट पॉक्सो ने मौत की सजा सुनाई है। पॉस्को कोर्ट-1 के लोक अभियोजक प्रेमनारायण नामदेव ने बताया कि न्यायाधीश अशोक चौधरी ने अपने 36 पेज के फैसले में इस अपराध को ‘सबसे जघन्य’ और ‘समाज’ के लिए शर्मनाक बताते हुए मौत की सजा सुनाई। साथ ही दोषी पर 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
नामदेव ने बताया कि 13 मई 2015 को एक गोदाम में गार्ड की नौकरी करने वाले शख्स ने नयापुरा थाने में अज्ञात के खिलाफ अपनी बेटी की हत्या का मामला कराया था। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम में पता चला कि मृतका चार माह की गर्भवती थी। मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि दोषी पिता बेटी के साथ लंबे अरसे से दुष्कर्म कर रहा था जिससे वह गर्भवती हो गई। मां के बयान के आधार पर पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने पिता को दुष्कर्म को दोषी पाते हुए उसे उम्रकैद व हत्या के लिए मौत की सजा सुनाई।
विज्ञापन