{"_id":"65ae63fab28c3de72904c8f7","slug":"kidnapping-of-married-woman-in-karauli-family-members-demonstrated-outside-sp-office-and-submitted-memorandum-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: करौली में विवाहिता का अपहरण, परिजनों ने एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: करौली में विवाहिता का अपहरण, परिजनों ने एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
Mon, 22 Jan 2024 06:17 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 22 Jan 2024 06:17 PM IST
सार
पीड़ित परिजन ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है और उसकी पत्नी बच्चों के साथ घर पर रहती है। 20 जनवरी की सुबह आरोपी युवक उसकी पत्नी को अगवा कर ले गया।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करौली जिले के करणपुर थाना क्षेत्र में विवाहित के अपहरण के मामले में परिजनों ने विरोध किया। अगवा महिला के परिजन-ग्रामीण एकत्रित होकर एसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है। एसपी के नाम दिए गए ज्ञापन में परिजनों ने अगवा महिला को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की। ज्ञापन के जरिए पीड़ित परिवार ने आरोपी दबंग परिवार पर राजीनामा करने के लिए दबाव बनाने और धमकी देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
करणपुर थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले पीड़ित परिजन ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है और उसकी पत्नी बच्चों के साथ घर पर रहती है। 20 जनवरी की रात गांव का ही युवक उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया। रात करीब तीन बजे पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ कर पत्नी को घर भेज दिया। लेकिन, आरोपी युवक सुबह उसकी पत्नी को फिर से अगवा कर ले गया।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ आरोपी पक्ष का परिवार पीड़ित पक्ष पर राजीनामा करने का दबाव बनाने के लिए धमकी दे रहा है। पीड़ित परिवार ने एसपी के नाम ज्ञापन सौंप कर विवाहिता की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन