फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri Transport department issued 449 challans in a month for rule violation collected 16 lakh fine

Kekri: परिवहन विभाग ने नियम उल्लंघन पर एक महीने में काटे 449 चालान, 16 लाख जुर्माना वसूला, रजिस्ट्रेशन सस्पेंड

Tue, 03 Dec 2024 08:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 03 Dec 2024 08:16 PM IST
सार

केकड़ी के परिवहन विभाग ने नियमों के उल्लंघन पर एक महीने में 449 चालान काटे। साथ ही 16 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। वहीं, 408 वाहनों के रजिस्ट्रेशन भी सस्पेंड कर दिए।

विज्ञापन
Kekri Transport department issued 449 challans in a month for rule violation collected 16 lakh fine
केकड़ी से गुजरने वाली सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी जिले के परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों पर शिकंजा कस दिया है, जो या तो निर्धारित क्षमता से अधिक भार का परिवहन कर रहे हैं या फिर बिना फिटनेस के ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं। बीते महीने ऐसे कुल 408 वाहनों के रजिस्ट्रेशन सस्पेंड किए गए हैं। इसके अलावा नवंबर महीने में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 449 चालान काटे गए, जिसमें कुल 16 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

विज्ञापन


केकड़ी का जिला परिवहन विभाग अभियान चलाकर लगातार ऐसे वाहनों की धरपकड़ कर रहा है, जो ओवरलोड या बिना फिटनेस के सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ते पाए जा रहे हैं। लंबे समय से क्षेत्र में ऐसे वाहनों की शिकायतें मिल रही थी। विभाग ने बीते महीने में ऐसे कुल 408 वाहनों का पंजीयन प्रमाण पत्र निलंबित किया है। ये वाहन अब अनुपयोगी घोषित किए जा चुके हैं। साथ ही बकाया टैक्स वाले डिफॉल्टर वाहन स्वामियों की अचल संपत्ति कुर्की की कार्रवाई भी आरंभ की गई है। इसके अलावा अभियान के तहत मोटर व्हीकल अधिनियम का उल्लंघन करने वाले 449 वाहनों को पकड़ा गया, जिनसे रिकार्ड 16 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


जिला परिवहन अधिकारी दयाशंकर गुप्ता ने बताया कि जिन वाहनों के पंजीयन प्रमाण पत्र सस्पेंड किये गए हैं, वे अब उपयोग में नहीं लिए जा सकते हैं। उन्होनें बताया कि ऐसे वाहनों की सूची कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के साथ-साथ वाहन स्वामी को भी प्रेषित कर दी गई है। उन्होनें बताया कि परिवहन विभाग के नियमों के अनुसार थ्री एक्सल ट्रेलर में 55 टन और टू एक्सल ट्रेलर में 45 टन तक भार का लदान किया जा सकता है। मगर ट्रेलर चालक नियमों को धता बताकर 80 टन तक का माल ढ़ो रहे है। इससे सरकारी राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस अभियान का संचालन परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग केकड़ी के उड़नदस्ता संख्या 142 के परिवहन निरीक्षक लवलीश कुमार टेलर, मनीष कुमार और अतुल भारद्वाज द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में ओवरलोड वाहन बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ते हैं, जिससे हमेशा हादसे होने का खतरा बना रहता है और लोगों की जान जोखिम में रहती है। ओवरलोड को लेकर ट्रेलर चालकों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पत्थर के उपर पत्थर लेकर परिवहन करते हैं। वे इस स्थिति में भी किसी तरह के सुरक्षा इंतजामात तक नहीं करते। इस तरह के सैंकड़ों ट्रेलर ओवरलोड होकर आबादी क्षेत्रों से होकर गुजरते हैं, जिनके चलते हादसे का भय बना रहता है। ये सब लंबे समय से चल रहा है, मगर इस बार विभाग सक्रियता दिखा रहा है। साथ ही इलाके में ऐसे वाहन भी सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जो भौतिक रूप से चलने लायक नहीं हैं। इनका बिना फिटनेस जांच कराए ही संचालन किया जा रहा है, जो कभी भी दुर्घटनाओं का सबब बन सकते हैं। विभाग द्वारा ऐसे वाहनों की भी धरपकड़ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed