फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: Wanted accused in fraud and forgery cases arrested

Kekri News: धोखाधड़ी और जालसाजी मामलों का वांछित आरोपी पकड़ा, कई लोगों से की लाखों की धोखाधड़ी

Sun, 10 Nov 2024 10:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 10 Nov 2024 10:51 PM IST
सार

केकड़ी सिटी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में फरार चल रहे सीताराम उर्फ शैतान तेली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर कई लोगों से लाखों रुपये हड़पने के मामले दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी और स्थायी वारंट जारी किए गए थे।

विज्ञापन
Kekri News: Wanted accused in fraud and forgery cases arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी सिटी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व जालसाजी कर कई लोगों के लाखों रुपये हड़प करने के मामले में दो साल से फरार चल रहे एक आरोपी सीताराम उर्फ शैतान तेली को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी को पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। इसके खिलाफ स्थायी वारंट भी जारी हो रखे थे।

विज्ञापन


केकड़ी सीटी थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि रेखा धनजानी पत्नी भोजराज धनजानी ने न्यायालय के जरिए रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि तेली मोहल्ला केकड़ी निवासी सीताराम उर्फ शैतान तेली (39) पुत्र छीतरमल तेली ने मकान बेचान में बेईमानी की व 20 लाख रुपए हड़प कर लिए। जबकि सीताराम उर्फ शैतान तेली ने उक्त मकान मुकेश ताथेड़ को भी बेच रखा था।
विज्ञापन


पुलिस ने रेखा धनजानी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की। लेकिन आरोपी फरार हो गया। बताया जाता है कि शैतान तेली अब तक कई लोगों को ब्याज का लालच देकर लाखों रुपए हड़प कर चुका है। देनदारों द्वारा रुपए का दबाव बनाने पर पूर्व में बेचान की हुई प्रोपर्टी को ही बार बार बेचान कर देता है अथवा इकरारनामा या मुख्त्यारनामा निष्पादित करवा कर धोखाधड़ी कर रुपए हड़प लेता है। शैतान पिछले दो साल से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। विशेष टीम ने सीताराम उर्फ शैतान तेली की तलाश में जयपुर, दिल्ली, हरियाणा, भीलवाड़ा, माण्डल, उदयपुर सहित छिपने के अन्य संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। गत दिनों मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सीताराम उर्फ शैतान तेली को भीलवाड़ा से केकड़ी आते समय डिटेन कर लिया।


पुलिस ने गहन पूछताछ के बाद शैतान को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरूद्ध सिटी थाना पुलिस में धोखाधड़ी के संबंध में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है तथा इसके खिलाफ न्यायालय ने स्थायी वारंट भी जारी कर रखा है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, एएसआई राकेश कुमार, हैड कांस्टेबल रामफूल व कालूराम, कांस्टेबल शुभकरण, पंकज कुमार, राजेन्द्र आचार्य व राकेश कुमार शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed