फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: Two skeletons found in the forest area of Bisalpur, police engaged in investigation

Kekri News: बीसलपुर के टोडारायसिंह के जंगल में दो नर कंकाल मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 03 Sep 2024 10:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 03 Sep 2024 10:30 PM IST
सार

केकड़ी जिले के टोडारायसिंह कस्बे से बीसलपुर की तरफ स्थित पहाड़ी क्षेत्र के जंगल में मंगलवार को दिन ढलते दो नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।  

विज्ञापन
Kekri News: Two skeletons found in the forest area of Bisalpur, police engaged in investigation
टोडारायसिंह के जंगल में नर कंकाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोडारायसिंह कस्बे के पास बीसलपुर की ओर स्थित पहाड़ी जंगल में मंगलवार को दो नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जिला पुलिस अधीक्षक और अन्य उच्चाधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने एफएसएल और फॉरेंसिक टीमों को बुलाकर कंकालों की जांच शुरू कर दी है। कंकालों को मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है, और बुधवार को उनकी शिनाख्त के प्रयास किए जाएंगे। इस घटना से स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल बन गया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों द्वारा इस घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुरेंद्र गोदारा अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई, जिसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक विनीत बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र चौधरी, और डीएसपी हर्षित शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत एफएसएल और फॉरेंसिक टीमों को भी मौके पर बुलाया है और मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच के बाद दोनों कंकालों को सीएचसी मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। कल बुधवार को सुबह से इनकी शिनाख्त के प्रयास किए जाएंगे, ताकि यह पता चल सके कि ये कंकाल किन व्यक्तियों के हैं और उनकी मृत्यु के कारण क्या थे। इस घटना से स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल बन गया है। पुलिस द्वारा इस मामले के हर पहलू की गहराई से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed