फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: Three bike riders injured in Kekri area due to collision of high speed vehicles

Kekri News: दो हादसों में बाइक सवार तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर, एक को अजमेर तो दूसरा भीलवाड़ा रेफर

Fri, 22 Nov 2024 08:25 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 22 Nov 2024 08:25 PM IST
सार

केकड़ी जिले के सरवाड़ और सावर इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें अजमेर तथा भीलवाड़ा रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Kekri News: Three bike riders injured in Kekri area due to collision of high speed vehicles
घायलों का लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेज रफ्तार वाहनों ने केकड़ी क्षेत्र के सरवाड़ और सावर इलाकों में बाइक सवारों को चपेट में ले लिया, जिससे तीन जने घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। इनमें से एक को अजमेर और एक को भीलवाड़ा रेफर करना पड़ा है। दोनों हादसों में टक्कर मारने वाले वाहनों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने अज्ञात वाहनों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


केकड़ी जिले में सावर थाना इलाके के चितिवास गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो जने घायल हो गए। एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद भीलवाड़ा रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर सावर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को घटियाली निवासी 60 वर्षीय बाबूलाल रेगर पुत्र पेमाराम और 32 वर्षीय नंदलाल पुत्र रामदयाल रेगर चितिवास गांव से बाइक पर सावर की और आ रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारने के बाद वाहन सहित फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सावर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल बाबूलाल रेगर को भीलवाड़ा के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर सावर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और घटना के संबंध में जानकारी ली। दोनों घायल चितिवास गांव में बारात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार केकड़ी जिले के सरवाड़ थाना इलाके में अजमेर-कोटा राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर घायल युवक को केकड़ी जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया गया। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार केकड़ी में खिड़की गेट तिवाड़ी मौहल्ला निवासी 45 वर्षीय रामावतार राव पुत्र छीतरमल राव गुरुवार रात को सरवाड़ की ओर बाइक पर सवार होकर जा रहा था। तभी सूरजपुरा चौराहा के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसकी मदद से घायल युवक को केकड़ी के राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने पर अजमेर के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर सरवाड़ थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल कजोड़ मीणा राजकीय जिला अस्पताल पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी लेकर मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed