फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: State level softball competition concluded, teams of Hanumangarh and Bikaner won the title

Kekri News : राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता संपन्न, हनुमानगढ़ व बीकानेर की टीमों ने जीता खिताब

Fri, 11 Oct 2024 08:54 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 11 Oct 2024 08:54 AM IST
सार

जिले में आयोजित 68वीं राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता गुरुवार को समारोहपूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से 84 टीमों के कुल 1328 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में 17 वर्ष आयु वर्ग में हनुमानगढ़ विजेता का खिताब जीता, जबकि 19 वर्ष आयु वर्ग में बीकानेर ने खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन
Kekri News: State level softball competition concluded, teams of Hanumangarh and Bikaner won the title
प्रतियोगिता की विजेता टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के तत्वावधान में आयोजित 68वीं राज्य स्तरीय छात्रा सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह गुरुवार को विधायक शत्रुघ्न गौतम के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए गौतम ने कहा कि पिता संतान को पढ़ाने व जीवन में आगे बढ़ाने के लिए अपनी खुशियों में कटौती करता है तथा संतान के उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव प्रयास करता है। ऐसे में बच्चों को भी चाहिए कि वे खूब पढ़ाई करें तथा ऐसा कुछ करें, जिससे समाज में माता पिता का नाम रोशन हो।

विज्ञापन


विधायक गौतम ने कहा कि खिलाड़ियों को कभी भी जीत पर गर्व नहीं करना चाहिए तथा हार पर निराश भी नहीं होना चाहिए। उन्होंने पूर्व घोषणा के मुताबिक अपनी ओर से 17 वर्ष आयु वर्ग में विजेता हनुमानगढ़ व 19 वर्ष आयु वर्ग में विजेता बीकानेर को 21-21 हजार रुपये, उपविजेता श्रीगंगानगर व नीमकाथाना को 11-11 हजार रुपये एवं तृतीय स्थान पर रही शाहपुरा व हनुमानगढ़ की टीम को 5100-5100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसी के साथ उन्होंने खिलाड़ियों को ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र आदि भी प्रदान किए।
विज्ञापन


समारोह में होटल उगम पैलेस के प्रबंधक व भामाशाह राजेन्द्र मेघवंशी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा, उप जिला खेल अधिकारी भंवर नरेंद्र सिंह, पार्षद व समाजसेवी मनोज कुमावत, भामाशाह रामराय धाकड़ व दीपचंद धाकड़, खेल विशेषज्ञ शक्ति सिंह गौड़, जोरावर सिंह व गुलाब चंद मेघवंशी एवं एसडीएमसी सदस्य गीता शर्मा, पूनम कंवर, उषा जैन व मंजू गर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) गोविंद नारायण शर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह के दौरान छात्राओं ने गरबा सहित विभिन्न गीतों पर सामूहिक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि शत्रुघ्न गौतम ने प्रतियोगिता समापन की घोषणा कर खेल ध्वज निदेशालय पर्यवेक्षक को समर्पित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed