फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: Police took a big step regarding women's safety, 'Need Help' option will provide immediate help

Kekri News: महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, 'Need Help' ऑप्शन से तत्काल मिलेगी मदद

Sun, 15 Dec 2024 03:17 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 15 Dec 2024 03:17 PM IST
सार

महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए राजकॉप सिटीजन एप में 'Need Help' नाम से बड़ा फीचर जोड़ा है। इस ऑप्शन से किसी भी संकट की स्थिति में महिलाओं को तत्काल मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Kekri News: Police took a big step regarding women's safety, 'Need Help' option will provide immediate help
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कामकाजी और घरेलू महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के मकसद से प्रदेश में राजस्थान पुलिस ने नई पहल करते हुए राजकॉप सिटीजन एप में एक नया फीचर जोड़ा है। 'Need Help' नाम के इस फीचर के जरिए महिलाएं किसी भी संकट के समय जल्द से जल्द पुलिस सहायता प्राप्त कर सकेंगी।

विज्ञापन


केकड़ी जिला एएसपी रामचन्द्र सिंह ने बताया कि महिलाओं को हर परिस्थितियों में सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजस्थान पुलिस ने नवाचार करते हुए राजकॉप सिटीजन एप में एक नया फीचर 'Need Help' जोड़ा है। इसे क्लिक करते ही संकट में फंसी महिला को नजदीकी पुलिस टीम द्वारा तत्काल सहायता दी जाएगी। पुलिस का यह नवाचार महिलाओं को हर परिस्थितियों में सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन


केकड़ी डीवाईएसपी हर्षित शर्मा ने बताया कि जल्दी ही पुलिस मित्रों और सुरक्षा सखियों के माध्यम से इस एप को इस्तेमाल करने की जानकारी दी जाएगी, जिससे महिलाएं और अधिक सशक्त महसूस करेंगी। पुलिस के अनुसार इस सुविधा का उद्देश्य महिलाओं को आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि इस एप को अधिक से अधिक डाउनलोड करने के लिए अभियान चलाया जाए और आमजन को इसके इस्तेमाल का डेमोन्स्ट्रेशन दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजकॉप एप में दो प्रकार की हेल्प की सुविधाएं उपलब्ध हैं। पहली सुविधा आपात स्थिति में पुलिस सहायता के तहत मुसीबत में फंसा कोई भी व्यक्ति या महिला मदद मांग सकती है, लेकिन जब एक महिला को त्वरित मदद की आवश्यकता हो तो वह 'Need Help' ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी रिक्वेस्ट भेज सकती है। जैसे ही संकट में फंसी कोई महिला इस एप के 'Need Help' बटन का उपयोग करेंगी तुरंत जयपुर स्थित 1090 कन्ट्रोल रूम को नोटिफिकेशन प्राप्त होगा। इस पर पुलिसकर्मी तुरंत महिला को कॉल करके उसकी स्थिति का पता करेंगे।


यदि किसी कारण से महिला कॉल रिसीव नहीं करती है तो उसकी लोकेशन के आधार पर तुरंत मदद पहुंचाई जाएगी। दूसरी सुविधा 'गैर-आपातकालीन सहायता' है, जिसमें महिलाएं एप के जरिए गैर-आपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इस स्थिति में भी कंट्रोल रूम से मदद के लिए तुरंत कार्रवाई की जाती है और संबंधित थाने को जानकारी दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed