{"_id":"675e85421282656b9f0b2d5c","slug":"kekri-news-kharmas-starts-from-today-wedding-celebrations-will-start-again-after-a-month-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kekri News: आज से खरमास प्रारंभ, एक माह तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य, संक्रांति के बाद शुरू होगी सावों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kekri News: आज से खरमास प्रारंभ, एक माह तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य, संक्रांति के बाद शुरू होगी सावों की धूम
Sun, 15 Dec 2024 02:25 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:25 PM IST
सार
सूर्यदेव के धनु राशि में प्रवेश करने के साथ ही आज से खरमास की शुरूआत हो गई है। इस एक महीने के दौरान शादियों समेत सभी मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज से सूर्य भगवान के धनु राशि में प्रवेा करने के साथ ही मल मास या खर मास शुरू हो रहा है। इसके चलते मांगलिक और शुभ कार्य बंद हो जाएंगे। 14 जनवरी को जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे तब यह खर मास समाप्त होगा। इस दौरान विवाह, सगाई, यज्ञ, गृह प्रवेश, मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा आदि शुभ कार्य नहीं होंगे। साथ ही नया घर या वाहन आदि खरीदना भी वर्जित रहेगा। ऐसा माना जाता है कि इस माह में सूर्य की गति धीमी हो जाती है, इस कारण कोई भी शुभ काम सफल नहीं होते हैं।
विज्ञापन
मकर संक्रांति के बाद शुरू होंगे शुभ कार्य
सरवाड़ क्षेत्र के पंडित राधेगोविंद मिश्र ने बताया कि पंचांग की गणना के अनुसार 15 दिसंबर से एक माह तक शादी-विवाह सहित सभी मंगल कार्य नहीं होंगे। सूर्यदेव रात 10:19 बजे धनु राशि में प्रवेश करेंगे जो 30 दिन यानी 14 जनवरी तक इसी राशि में रहेंगे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास खत्म हो जाएगा। पंडित मिश्र ने बताया कि जिस दिन सूर्यदेव एक राशि से दूसरे राशि में स्थान बदलते हैं, उस दिन को संक्रांति कहा जाता है।
विज्ञापन
16 जनवरी से शुभ मुहूर्त
इस बार 16 जनवरी से सावों की धूम रहेगी। 16 से 18 तथा 21 व 22 जनवरी को अत्यधिक सावे भी हैं। इसके साथ ही गृह प्रवेश 15, 18, 20, 22, 23, 24, व 31 जनवरी के शुभ मुहूर्त हैं। वहीं मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए 15, 17, 18, 19, 22 जनवरी को शुभ मुहूर्त हैं।
विज्ञापन
साल में दो बार खरमास
ज्योतिष के अनुसार साल में दो बार खरमास लगता है। बृहस्पति के आधिपत्य वाली दोनों राशियों धनु और मीन में जब सूर्य का प्रवेश होता है तो खरमास लगता है। मार्च माह में जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तब भी खरमास लगता है।