फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: Kekri district police on alert mode after Samravata uproar, barricades installed on the borders

Kekri News: समरावता बवाल के बाद केकड़ी जिला पुलिस अलर्ट मोड पर, बैरिकेड्स लगाकर की जा रही है वाहनों की चैकिंग

Thu, 14 Nov 2024 03:37 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 14 Nov 2024 03:37 PM IST
सार

विधानसभा उपचुनाव के दौरान बुधवार को देवली-उणियारा विधानसभा क्षेत्र के समरावता गांव में हुए बवाल के बाद केकड़ी जिले में भी पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। केकड़ी जिला देवली-उणियारा विधानसभा क्षेत्र की सीमा से सटा हुआ है, जिसके चलते जिले में प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Kekri News: Kekri district police on alert mode after Samravata uproar, barricades installed on the borders
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार को विधानसभा उपचुनाव के दौरान समरावता गांव में पोलिंग बूथ पर निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा द्वारा मौके पर तैनात चुनाव अधिकारी को थप्पड़ मारने के बाद हुए बवाल का असर सीमावर्ती इलाकों में होने की आशंका बन गई है, जिसके चलते इन क्षेत्रों में भी चौकसी बढ़ाकर सड़क मार्गों पर नाकाबंदी लगा दी गई है। जिले में पुलिस प्रशासन की ओर से जिले की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है और आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर चालकों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


दो जगह लगाई चेक पोस्ट

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार केकड़ी जिले में पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। पुलिस द्वारा पुराने कोटा मार्ग और अजमेर-कोटा राजमार्ग पर चेक पोस्ट स्थापित की गई है, जहां पुलिस जवान बैरिकेड लगाकर हर वाहन की जांच कर रहे हैं। अजमेर-कोटा राजमार्ग पर सावर क्षेत्र में ग्राम नापाखेड़ा के पास शाहपुरा जिले की सीमा पर सावर पुलिस थाने का जाब्ता तैनात किया गया है। यहां पुलिस हर वाहन की बारीकी से जांच कर रही है। इसी तरह पुराने कोटा मार्ग पर बोगला गांव के पास टोंक जिले की सीमा पर सदर पुलिस थाने का जाब्ता तैनात है, जहां पुलिस निगरानी कर रही है।
विज्ञापन


जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन

समरावता में थप्पड़ कांड के बाद केकड़ी में भी RAS अधिकारी लामबंद होकर पेन डाउन हड़ताल पर चले गए हैं। RAS अधिकारियों व राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर श्वेता चौहान को ज्ञापन देकर घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए थप्पड़ मारने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed