फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: Gravel mafia active in the dark of night, police took action, three dumpers without numbers seized

Kekri News: रात के अंधेरे में एक्टिव बजरी माफिया, पुलिस ने लिया एक्शन, बिना नंबर के तीन डंपर जब्त

Sun, 16 Feb 2025 06:40 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 16 Feb 2025 06:40 PM IST
सार

अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भिनाय थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Kekri News: Gravel mafia active in the dark of night, police took action, three dumpers without numbers seized
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी के भिनाय थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भिनाय पुलिस ने गत रात्रि बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे तीन डंपरों को जब्त किया है। इस दौरान अवैध खनन और परिवहन में लिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


भिनाय थाने के सहायक उप निरीक्षक गिरधारी सिंह को आधी रात को सूचना मिली कि नेशनल हाईवे 48 पर कुछ डंपरों से अवैध बजरी का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी भिनाय और रात्रि गश्त अधिकारी गिरधारी सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा तीन बिना नंबर के डंपरों को रोककर जांच की गई तो पाया कि उनमें अवैध बजरी भरी हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने तत्काल डंपरों को जब्त कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही खनन विभाग सावर को इस संबंध में सूचित किया। गिरफ्तार आरोपियों में जीतू पुत्र श्योजी, ईश्वर पुत्र आईदान, बबलूसिंह पुत्र शंकर, प्रहलाद पुत्र रामचंद्र एवं ज्ञानसिंह पुत्र उगमसिंह शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा अवैध बजरी खनन व परिवहन पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अजमेर पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना प्रभारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी श्योराजमल मीणा एवं वृत्ताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में पुलिस द्वारा यह प्रभावी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed