फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: City Shuts Down Completely in Protest Against Bijaynagar Blackmail Case, Hundreds Rally in Protest

Kekri News: बिजयनगर ब्लैकमेल कांड के विरोध में पूरी तरह बंद रहा शहर, सैकड़ों लोगों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Mon, 24 Feb 2025 02:30 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 24 Feb 2025 02:30 PM IST
सार

बिजयनगर ब्लैकमेल कांड के विरोध में शहर आज पूरी तरह बंद रहा। सर्वसमाज के आह्वान पर सैकड़ों लोगों ने रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

विज्ञापन
Kekri News: City Shuts Down Completely in Protest Against Bijaynagar Blackmail Case, Hundreds Rally in Protest
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजयनगर में नाबालिग स्कूली छात्राओं के साथ शारीरिक शोषण, ब्लैकमेल और धर्मांतरण के दबाव के विरोध में सोमवार को केकड़ी शहर पूरी तरह बंद रहा। सर्व समाज के आह्वान पर आयोजित बंद के दौरान सैकड़ों आक्रोशित लोगों ने रैली निकालकर दोषियों को कठोरतम सजा देने की मांग की।

विज्ञापन


घटना के विरोध में आयोजित बंद को स्थानीय व्यापारिक संगठनों का पूर्ण समर्थन मिला, जिसके चलते बाजार पूरी तरह से बंद रहे। मेडिकल सेवाओं को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। यहां तक कि चाय की थड़ियों और सब्जी के ठेलों ने भी अपना कारोबार बंद रखा। शहर के शिक्षण संस्थानों में भी अवकाश घोषित किया गया।
विज्ञापन


बंद के समर्थन में सर्व समाज के सैकड़ों लोग सुबह घंटाघर पर एकत्रित हुए, जहां अनौपचारिक सभा का आयोजन किया गया। इसमें अनिल राठी, हीराचंद खूंटेटा, हरिप्रसाद मुंशी, राजेन्द्र चौधरी, रामदेव माली, महेश बोयत, उमरावमल सोलंकी, नवल किशोर पारीक एडवोकेट, दशरथसिंह एडवोकेट और राजेन्द्र विनायका सहित कई वक्ताओं ने बिजयनगर कांड के दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सैकड़ों लोगों ने घंटाघर से रैली निकाली, जो सदर बाजार, गणेश प्याऊ, खिड़की गेट, सरसडी गेट, पाल टाकीज रोड, बस स्टैंड होते हुए कोर्ट परिसर तक पहुंची। यहां उपखंड अधिकारी सुभाषचन्द हेमानी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बिजयनगर कांड के दोषियों को कठोर दंड देने और इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लाकर शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान सकल हिंदू समाज के कई नेता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

रैली के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस उपाधीक्षक हर्षित शर्मा, केकड़ी सिटी थाना अधिकारी कुसुमलता मीणा और केकड़ी सदर थाना अधिकारी नाहरसिंह मीणा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

बिजयनगर कांड के विरोध में केकड़ी के अलावा सरवाड़, सावर, भिनाय और बघेरा कस्बे भी पूर्णतया बंद रहे। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा केकड़ी, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने भी इस कांड की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की।


घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed