{"_id":"67963c61ebcb200c8e01995b","slug":"kekri-news-a-young-man-injured-in-a-collision-with-an-illegal-gravel-tractor-died-in-jaipur-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kekri News: अवैध बजरी ट्रैक्टर ने छीनी परिवार की खुशियां, हादसे में घायल युवक की जयपुर में उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kekri News: अवैध बजरी ट्रैक्टर ने छीनी परिवार की खुशियां, हादसे में घायल युवक की जयपुर में उपचार के दौरान मौत
Sun, 26 Jan 2025 07:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 26 Jan 2025 07:15 PM IST
सार
केकड़ी में अवैध बजरी से भरे तेज गति ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 19 वर्षीय युवक देवेन्द्र मेघवंशी गंभीर रूप से घायल हो गया। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसे में मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केकड़ी में अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर सिटी थाना पुलिस के एएसआई राकेश ने जयपुर पहुंच कर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
केकड़ी में शनिवार को कोटा रोड पर परशुराम सर्किल के पास अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर चालक ने तेज गति से ट्रैक्टर चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार केकड़ी क्षेत्र के ग्राम पारा निवासी 19 वर्षीय देवेन्द्र मेघवंशी गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को घायल अवस्था में राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर के लिए रेफर कर दिया गया। यहां स्थिति में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे जयपुर ले गए, लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका। रात को युवक ने एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत का पता चलते ही परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक ट्रॉली को छोड़कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सिटी थानाधिकारी कुसुमलता मीणा मय पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंची और दुर्घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर की तलाश करते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर लिया, लेकिन चालक पकड़ में नहीं आया। जिस ट्रैक्टर से हादसा हुआ उस पर नंबर तक नहीं लिखे है।
विज्ञापन
हादसे के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और अवैध बजरी माफिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। दुर्घटना के बाद पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा, सिटी थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, सदर थानाधिकारी नाहर सिंह ने पुलिस जाब्ते के साथ खारी नदी क्षेत्र में कई जगहों पर दबिश दी। इस दौरान पारा गांव के पास अवैध बजरी से भरा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। ट्रैक्टर को जब्त कर सदर पुलिस थाने में लाया गया है। पुलिस कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद बजरी माफिया भूमिगत हो गए।
मृतक युवक देवेंद्र घर का बड़ा बेटा था। उसकी सगाई हो चुकी थी, और अगले साल शादी की खुशियां घर में दस्तक देने वाली थीं। लेकिन एक झटके में बजरी माफियाओं ने न सिर्फ उनके घर का चिराग बुझा दिया, बल्कि उनकी सारी खुशियां छीन लीं। अब वहां शादी की शहनाई नहीं, मातम का सन्नाटा है। मृतक युवक के छोटे भाई को देखकर हर किसी की आंखें नम हो जाती हैं, जो कि बार-बार बस यही कह रहा है, "भैया क्यों चले गए? अब हमें कौन संभालेगा?" इस सवाल का जवाब शायद किसी के पास नहीं।
उल्लेखनीय है कि केकड़ी शहर सहित आस-पास के गांवों में अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर खुलेआम यमदूत बनकर सड़कों पर दौड़ते है। इनसे आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन पुलिस व खनिज विभाग की और से कोई ठोस कार्रवाई नही की जा रही है। जिसके चलते बजरी माफियाओं के हौंसले बुलन्द है। खारी नदी से दिन रात अवैध बजरी खनन कर ट्रैक्टरों के जरिए परिवहन किया जाता है। दिनभर अवैध बजरी से भरे ट्रेक्टर बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ते है। खारी नदी क्षेत्र के मीणों का नयागांव, सदारा, मेहरुकलां, धून्धरी, टांकावास, देवमंड, बालापुरा सहित अनेक गांवों में कार्रवाई के अभाव में अवैध खनन जोरों पर है।