फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: 2 people died in 2 separate road accidents, police registered a case and handed over the bodies

Kekri News: दो अलग-अलग सड़क हादसों में हुई दो लोगों की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर शव परिजनों को सौंपे

Mon, 06 Jan 2025 12:11 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 06 Jan 2025 12:11 PM IST
सार

केकड़ी में शनिवार रात हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार एक हादसे में दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई व एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरी दुर्घटना में एक मारुति वेन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई।

विज्ञापन
Kekri News: 2 people died in 2 separate road accidents, police registered a case and handed over the bodies
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के कादेड़ा कस्बे में मेहरुकलां रोड पर देवपुरा के निकट दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की सहायता से दोनों को कादेड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर गंभीर घायल राकेश रैगर पुत्र रामेश्वर रैगर निवासी नारेली अजमेर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अभिनन्दन रैगर पुत्र सुरेश रैगर निवासी देवली का कादेड़ा अस्पताल में उपचार जारी है। सूचना पर केकड़ी सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दूसरे हादसे में शनिवार रात को केकड़ी-ब्यावर मार्ग पर रामपाली गांव के पास एक मारुति वैन ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को केकड़ी के राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान घायल रतनलाल बैरवा (50) पुत्र झंवरा बैरवा निवासी बिलिया ने दम तोड़ दिया। केकड़ी सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मृतक के भतीजे भंवरलाल की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed