फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri group of promising students left for five-day educational tour travel expenses borne by state government

Kekri News: होनहार विद्यार्थियों का दल पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना, यात्रा खर्च राज्य सरकार का

Sun, 03 Nov 2024 02:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 03 Nov 2024 02:32 PM IST
सार

राजस्थान दर्शन शैक्षिक एवं सांस्कृतिक यात्रा के तहत केकड़ी जिले के चयनित 24 होनहार विद्यार्थियों का एक दल रविवार को जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय अजमेर से राजस्थान भ्रमण के लिए रवाना हुआ। इस पांच दिवसीय यात्रा का आयोजन राज्य सरकार की ओर से किया गया है।

विज्ञापन
Kekri group of promising students left for five-day educational tour travel expenses borne by state government
शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान दर्शन शैक्षिक एवं सांस्कृतिक यात्रा के तहत चयनित सभी 24 विद्यार्थियों को अजमेर जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारम्भिक शिक्षा अनिल कुमार जोशी ने शैक्षणिक भ्रमण के लिए रविवार को सुबह विधिवत रवाना किया। उन्होंने विद्यार्थियों की बस को हरी झण्डी दिखाई।

विज्ञापन


उन्होंने यात्रा प्रतिवेदन तैयार करने के लिए विद्यार्थियों को डायरी व पेन भेंट किये और शुभकामनाएं दी। उन्होनें बताया कि इस यात्रा का समस्त खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इस दौरान यात्रा प्रभारी भगवान सिंह गौड़ ने यात्रा को लेकर विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
विज्ञापन




सह प्रभारी दिनेश कुमार वैष्णव ने बताया कि पांच दिवसीय इस शैक्षिक एवं सांस्कृतिक यात्रा के तहत विद्यार्थियों को चित्तौड़गढ़ में राणा कुम्भा महल, फतह प्रकाश महल, संग्रहालय, कीर्ति स्तम्भ, कुम्भ श्याम मन्दिर, विजय स्तम्भ, मीरा बाई मन्दिर, गौमुख कुण्ड, जौहर स्थान, समिद्धेश्वर महादेव मन्दिर, कालिका माता मन्दिर, रानी पद्मिनी महल, सांवलिया सेठ मन्दिर व उदयपुर के प्रताप गौरव केन्द्र, गुलाब बाग, मोती मगरी, सिटी पैलेस, सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क, जगदीश मन्दिर, महाराणा प्रताप गौरव केन्द्र, दूध तलाई, फतेहसागर झील, पिछोला झील, सहेलियों की बाड़ी एवं सुखाड़िया सर्किल सहित कई स्थानों का भ्रमण करवाया जाएगा। इसके बाद कुम्भलगढ़, महाराणा प्रताप संग्रहालय हल्दीघाटी, चेतक समाधि स्थल बलीचा, रक्त तलाई खमनौर व नाथद्वारा दर्शन करते हुए 7 नवम्बर शाम तक यह दल पुनः अजमेर लौटेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वैष्णव ने बताया कि यात्रा के दौरान क्विज, भ्रमण आलेख एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर सह प्रभारी जोरावर सिंह, सुनिता चौधरी और तरुण पांचाल भी मौजूद रहे। इस दल में जिले के एक छोटे से गांव मंडा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 8 की छात्रा खुशी वैष्णव, अंकित सैनी व कोमल जाट और कक्षा 7 की खुशी माली भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed