फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri Four accused arrested in case of assault on police and obstruction in government work

Kekri: पुलिस से मारपीट और राजकार्य में बांधा पहुंचाने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, दस महीने से थे फरार

Mon, 07 Oct 2024 10:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 07 Oct 2024 10:38 PM IST
सार

केकड़ी सिटी थाना पुलिस ने नोटिस तामील कराने गए पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने एवं राजकार्य में बांधा पहुंचाने के मामले में पिछले 10 महीने से फरार चल रहे चार इनामी वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर पुलिस द्वारा दो-दो हजार रुपयों का इनाम घोषित था।

विज्ञापन
Kekri Four accused arrested in case of assault on police and obstruction in government work
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी सिटी थाना पुलिस ने नोटिस तामील कराने गए पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने एवं राजकार्य में बांधा पहुंचाने के मामले में पिछले 10 महीने से फरार चल रहे चार इनामी वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर पुलिस द्वारा दो-दो हजार रुपयों का इनाम घोषित था।

विज्ञापन


प्राप्त विवरण के अनुसार, गत वर्ष नौ दिसम्बर को थाने के कांस्टेबल छोटूराम मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह स्थायी वारंटी राम सिंह पुत्र भंवर सिंह एवं करण सिंह पुत्र अमर सिंह को अदालती नोटिस तामील करवाने के लिए उनके गांव लसाड़िया गया हुआ था। राम सिंह के घर के बाहर एक व्यक्ति मिला, जिससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राम सिंह पुत्र भंवर सिंह बताया। इस पर कांस्टेबल छोटूराम ने राम सिंह को बताया कि वह कई थानों में स्थायी वारंटी है। इसके बाद वह उसे लेकर रवाना होने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान रतन सिंह पुत्र बाल सिंह, प्रताप सिंह पुत्र राम सिंह, भगवान सिंह पुत्र अमर सिंह एवं एक अन्य लड़के व दो लड़कियों ने रास्ता रोककर उसके साथ धक्का मुक्की की तथा स्थायी वारंटी रामसिंह को छुड़वा लिया। इसके बाद रामसिंह ने अन्दर से तलवार लाकर मारकाट करने की एलानियां धमकियां दी तथा कांस्टेबल को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। पुलिस ने रामसिंह, रतन सिंह, प्रताप सिंह एवं भगवान सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद चारों आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक ने चारों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 2-2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आए। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के सुपरविजन में पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरु की गई।


मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने रामसिंह पुत्र भंवरसिंह जाति राजपूत उम्र 54 वर्ष, रतन सिंह पुत्र बाल सिंह जाति राजपूत उम्र 56 वर्ष, प्रतापसिंह पुत्र रामसिंह जाति राजपूत उम्र 28 वर्ष एवं भगवान सिंह पुत्र अमर सिंह जाति राजपूत उम्र 35 वर्ष को जिले के ग्राम जूनियां के समीप गिरफ्तार कर लिया। ये चारों आरोपी केकड़ी जिले के ग्राम लसाड़िया के निवासी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी अयूब खान, वृत कार्यालय के रीडर एवं एएसआई रामसिंह, हैड कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल राकेश कुमार, वृत कार्यालय के कांस्टेबल जीवराज व सांवरलाल एवं सिटी थाना पुलिस के कांस्टेबल शुभकरण, मुकेश कुमार व शिवचरण शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed