फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri DM night Chaupal Junia village instruction for immediate resolution of 23 complaints submitted villagers

Kekri: DM की जूनिया गांव में रात्रि चौपाल, ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत 23 परिवादों के त्वरित समाधान के निर्देश

Sun, 05 Jan 2025 09:41 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 05 Jan 2025 09:41 AM IST
सार

केकड़ी क्षेत्र की जूनिया ग्राम पंचायत में शनिवार को जिला कलेक्टर लोकबंधु की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित 23 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। चौपाल के पश्चात जिला कलेक्टर ने क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम किया।

विज्ञापन
Kekri DM night Chaupal Junia village instruction for immediate resolution of 23 complaints submitted villagers
कलेक्टर की रात्रि चौपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी क्षेत्र में पहली बार आये अजमेर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने शनिवार को जूनिया गांव में रात्रि चौपाल लगाई। चौपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याओं के परिवाद दिए गए। इनमें खाला निर्माण, गांव में पक्की सड़क का निर्माण, जलापूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने, पट्टा बनवाने, नियमित विद्युत आपूर्ति करवाने, पीएम आवास योजना में मकान का लाभ दिलवाने, राजस्व रिकॉर्ड में रकबा कम होने के प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई करने, निर्माणाधीन सड़क का कार्य जल्द पूर्ण करवाने, रास्ता विवाद में रास्ता खुलवाने, नाले की खुदाई एवं सफाई कराने, भूमि रूपांतरण करवाने, वृद्धावस्था पेंशन व विकलांग पेंशन का लाभ दिलवाने, विद्यालय के जीर्ण-शीर्ण कक्ष को गिरवाने, पट्टा वितरण कराने के मामले शामिल थे। 

विज्ञापन


जिला कलक्टर ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन परिवादों के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आमजन की समस्याओं को जल्द से जल्द हल करें एवं पीड़ित को राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होनें क्षेत्र में खुले बोरवेल को ढकवाने के लिए तीन दिन का विशेष अभियान चलाने के लिए कहा।
विज्ञापन


रात्रि चौपाल में केकड़ी के अतिरिक्त जिला कलक्टर चंद्रशेखर भंडारी, उपखण्ड अधिकारी केकड़ी सुभाष चंद्र हेमानी, उपखंड अधिकारी भिनाय सुनील कुमार जिंगोनिया, पुलिस वृताधिकारी हर्षित शर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिशी शर्मा, तहसीलदार भोपाल सिंह मीणा, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, विद्युत विभाग के अधिकारी सहित कई कार्मिक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed