फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   KC Verma congratulated the workers on Ambedkar's birth anniversary in Rajsamand

Rajsamand: केसी वर्मा बोले- कांग्रेस ने दलितों को कभी आगे नहीं आने दिया, मोदी सरकार में हुआ सर्वांगीण विकास

Sat, 15 Apr 2023 01:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 15 Apr 2023 01:52 PM IST
सार

राजसमंद में अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कलेक्टर केसी वर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलितों को वोट बैंक समझ कर दलितों का उपयोग ही किया। कभी भी उनका सर्वांगीण विकास नहीं होने दिया।

विज्ञापन
KC Verma congratulated the workers on Ambedkar's birth anniversary in Rajsamand
राजसमन्द में आंबेडर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आजादी के बाद कांग्रेस सरकार ने दलितों को कभी भी आगे बढ़ने नहीं दिया। कांग्रेस ने हमेशा दलितों को वोट बैंक समझ कर दलितों का उपयोग ही किया, लेकिन कभी भी उनके आधारभूत ढांचा सहित उनके सर्वांगीण विकास नहीं होने दिया। इसका मुख्य कारण यही था कि अगर ये दलित वर्ग शिक्षित हो जाएगा तो हमें वोट नहीं देगा। ऐसी सोंच के साथ कांग्रेस ने दलितों के साथ राजनीति करके कभी आगे नहीं बढ़ने दिया। वहीं, जब से मोदी सरकार केंद्र में स्थापित हुई है तब से ही सभी वर्गों के साथ ही दलितों का सर्वांगीण विकास तेजी से हुआ है। उनकी सभी योजनाओं में इस वर्ग को भी विशेष महत्व दिया गया है। यह बात डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भाजपा के आयोजित कार्यक्रम में राजसमंद पूर्व कलेक्टर केसी वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं के समक्ष कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज डॉ. बाबा साहब की जयंती पर हमें गर्व होता है कि उनके जैसा महान व्यक्तित्व का व्यक्ति हमारे संविधान निर्माताओं में अग्रणी स्थान पर था। उनके कारण आज भारत का प्रत्येक नागरिक देश में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। डॉ. बाबा साहब की जयंती पर आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष मान सिंह बारहठ ने कहा कि बाबा साहब देश के प्रत्येक नागरिक के दिलों पर राज करते हैं। उनके किए गए कार्यों को आज देश में हमेशा याद किया जाता है। उनके द्वारा उस समय की विकट परिस्थितियों में भी शिक्षा के क्षेत्र में उस मुकाम को हासिल किया जो उस समय कठिन माना जाता था बाबा साहब ने देश के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए संविधान में एक्ट लागू करवाए। आज हम सभी को गर्व होता है उनके जैसे विद्वान व्यक्तित्व हमारे संविधान निर्माताओं की समिति में थे। इस अवसर पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी, परेश सालवी, जगदीश पहाड़िया, के साथ ही अन्य ने भी संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed