फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   KBC 14 Kota government teacher won 6 lakh 40 thousand gave 11 answers to Amitabh Bachchan

KBC 14 : केबीसी में कोटा की सरकारी शिक्षिका का कमाल, बिग बी के 11 सवालों के जवाब दे जीते 6 लाख 40 हजार

Wed, 28 Sep 2022 08:18 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 28 Sep 2022 08:18 AM IST
सार

शोभाकंवर ने 12वें सवाल पर शो क्विट कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें डर था कि जवाब गलत न हो जाए। अमिताभ बच्चन की प्रशंसक कंवर ने कहा कि अभिताभ सर से मिलकर मैं तो अरबपति हो गई।

विज्ञापन
KBC 14 Kota government teacher won 6 lakh 40 thousand gave 11 answers to Amitabh Bachchan
केबीसी 14 में शोभाकंवर - फोटो : Social Media

विस्तार

अमिताभ बच्चन के फेमस शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में कोटा की एक शिक्षिका शोभाकंवर ने 6 लाख 40 हजार की रकम जीती है। शोभाकंवर का हॉटसीट पर बैठने का एपिसोड मंगलवार रात को प्रसारित हुआ। शोभाकंवर ने अभिताभ बच्चन के 11 सवालों के सही जवाब दिए। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शोभाकंवर मूलरूप से जयपुर की रहनी वाली हैं। उनके शादी भी जयपुर में ही हुई है। वो पति के साथ लंबे समय से कोटा में रह रही हैं। वो बूंदी जिले के बरूधन के सरकारी स्कूल में पढ़ाती हैं। केबीसी में शोभाकंवर ने 12वें सवाल का जवाब देने से पहले शो क्विट कर दिया। इसपर उन्होंने कहा कि मैंने रिस्क नहीं लिया और सेफ गेम खेला। क्योंकि अगर 12वें सवाल का आंसर गलत होता तो जीते हुए पैसे भी हार जाती। शो में उन्होंने दो लाइफलाइन के भी इस्तेमाल किया।

विज्ञापन


सरकारी स्कूल की टीचर शोभकंवर ने आगे बताया कि उन्हें बच्चों का भविष्य संवारना था। इसलिए उन्होंने क्विट किया लेकिन उन्हें लग रहा था कि उन्हें सही जवाब पता है। हालांकि, अचानक से मन में ख्याल आया कि कहीं आंसर गलत न हो जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


केबीसी विनर शोभाकंवर ने बताया कि अभिताभ के बोलने के तरीके से कभी भी दवाब या तनाव महसूस नहीं हुआ। अभिताभ सर ने बच्चों की मदद का भरोसा दिलाया। शोभा कहती हैं कि ये उनके लिए बहुत बड़ी बात है कि इतनी बड़ी लीजेंड हस्ती मेरे साथ जुड़ी है। मेरे स्कूल के बच्चों के लिए कुछ काम करेंगे। उनके लिए डोनेशन देंगे। शोभा ने कहा कि अभिताभ सर से मिलकर करोड़पति क्या में तो अरबपति हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed