फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli : Tractor trolley stuck in a pit on the highway, life in danger due to negligence of administration

Karauli News: हाईवे पर गड्ढे में फंसी रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, प्रशासन की अनदेखी से जान आफत में

Sat, 20 Jul 2024 06:59 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 20 Jul 2024 06:59 PM IST
सार

शहर में पुरानी कलेक्ट्री सर्कल पर रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क के गड्ढे में फंस गई। गनीमत रही कि गड्ढे में फंसने के कारण ट्रॉली पलटी नहीं, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में जेसीबी की मदद से गाड़ी को गड्ढे से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Karauli : Tractor trolley stuck in a pit on the highway, life in danger due to negligence of administration
गड्ढे में फंसी ट्रैक्टर ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला मुख्यालय स्थित पुरानी कलेक्ट्री सर्किल एनएच-23 पर रेत से भरी चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली एक गड्ढे में फंस गई। गड्ढे में फंसी ट्रैक्टर ट्रॉली को कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन की मदद से बाहर निकाला गया। ट्रॉली अटा अस्थल से करौली के गुलाब बाग क्षेत्र की ओर जा रही थी। पुराने कलेक्ट्री चौराहे पर हाईवे से गुजरते समय यह हादसा हो गया। गनीमत रही कि हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से बच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर के मध्य से गुजरने वाला हाईवे इन दिनों कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। हाईवे पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो रहे हैं और कई स्थानों पर सड़क के नीचे से मिट्टी खिसकने के कारण सड़क खोखली हो रही है। खोखली सड़क के चलते आए दिन वाहन चालक और राहगीर दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। 
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त हाईवे को लेकर कई बार स्थानीय नागरिक, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि भी प्रशासन से समाधान की मांग कर चुके हैं लेकिन प्रशासन की अनदेखी के चलते हाईवे को दुरुस्त नहीं कराया जा सका, जिसके चलते आमजन को परेशानियों और दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed