फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: Accused of cheating of five lakh rupees arrested from Agra

Karauli News: ठगी का आरोपी आगरा से गिरफ्तार, जमीन के सौदे में ऐंठे थे रुपये, पांच लाख रुपये और कार बरामद

Sat, 06 Jul 2024 07:25 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 06 Jul 2024 07:25 PM IST
सार

आरोपी को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी से ठगी के पांच लाख रुपये और एक कार जब्त की गई है। आरोपी ने अपने झांसे में लेकर जमीन के सौदे के नाम पर पांच लाख रुपये ठग लिए।

विज्ञापन
Karauli News: Accused of cheating of five lakh rupees arrested from Agra
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैला देवी थाना पुलिस ने पांच लाख की ठगी के आरोपी शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से ठगी के पांच लाख रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपी को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन


कैला देवी थानाधिकारी ताराचंद शर्मा ने बताया कि एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय और एएसपी शंकर लाल मीणा के निर्देशन में अपराधियों की धर पकड़ को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत डीएसपी सीताराम के सुपरविजन में पुलिस टीम ने पांच लाख की ठगी के शातिर ठग जगबीर सिंह पुत्र स्व. वीरेंद्र सिंह जाट उम्र 34 साल निवासी बरौदा सदर थाना किरावली जिला आगरा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी के पांच लाख रुपये बरामद किए हैं। साथ ही एक कार भी जब्त की है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जुटी है। 

थाना अधिकारी ने बताया कि दलापुरा निवासी रामरूप मीणा ने 30 जून को थाने पर मामला दर्ज कराया था। एफआईआर में बताया कि आरोपी ने अपने झांसे में लेकर जमीन के सौदे के नाम पर पांच लाख रुपये ठग लिए। पुलिस टीम ने जांच के बाद साइबर टीम की मदद से आरोपी शातिर ठग को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ मे जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed