{"_id":"5f7ff7c88ebc3e5fa477b89b","slug":"karauli-priest-burn-alive-in-temple-land-issue-main-accused-arrested-by-rajasthan-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की जमीन के विवाद में पुजारी को पेट्रोल डालकर जलाया, सीएम बोले-दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर की जमीन के विवाद में पुजारी को पेट्रोल डालकर जलाया, सीएम बोले-दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
Fri, 09 Oct 2020 11:10 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली (राजस्थान)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली (राजस्थान)
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान में पूजारी को जिंदा जलाया, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के करौली में एक मंदिर के पुजारी बाबूलाल वैष्णव के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की घटना सामने आई है। इलाज के दौरान पुजारी ने दम तोड़ गिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी कैलाश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार इस घटना को जमीनी विवाद को लेकर अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों में मंदिर जमीन को लेकर विवाद था। पुलिस के मुताबिक पुजारी बाबूलाल वैष्णव का परिवार 15 बीघा मंदिर की जमीन पर खेती करता था। इस पर आरोपी कैलाश, शंकर और नमो मीणा ने कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन
पूरे मामले में पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की और जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस टीम ने 24 घंटे में मुख्य आरोपी कैलाश मीणा निवासी बूकना थाना सपोटरा को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।
विज्ञापन
हालांकि सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि सपोटरा, करौली में बाबूलाल वैष्णव जी की हत्या अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है,सभ्य समाज में ऐसे कृत्य का कोई स्थान नहीं है।प्रदेश सरकार इस दुखद समय में शोकाकुल परिजनों के साथ है। घटना के प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार्रवाई जारी है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
अतिरिक्त कमिश्नर राहुल प्रसाद ने कहा कि मृतक के घरवाले मुआवजे की मांग कर रहे हैं, हम सरकार को इससे संबंधित प्रस्ताव भेज देंगे। राहुल प्रसाद ने बताया कि परिजन जांच में देरी करने के लिए स्थानीय पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं। राहुल प्रसाद ने कहा कि अगर कार्रवाई में पुलिस कर्मचारी दोषी पाए जाते हैं तो 24 घंटे में ही उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
इसके अलावा मृतक के रिश्तेदार रमाकांत शर्मा का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन हम चाहते हैं कि उसके पूरे परिवार को गिरफ्तार किया जाए और पुलिस कर्मचारियों को निष्क्रियता के लिए निलंबित कर देना चाहिए।
इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत की सरकार के तहत अपराधी मस्त है और जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि किसी पुजारी को इस तरह जिंदा जलाने की कोशिश बताता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई है।