फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News Protest against attack on Sarpanch former minister Meena attacked Sarkar

Karauli News: सरपंच पर हुए हमले के विरोध में धरना-प्रदर्शन, पूर्व मंत्री मीणा ने सकार पर बोला हमला

Tue, 30 Jan 2024 08:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 30 Jan 2024 08:43 PM IST
सार

पूर्व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था खराब है। पिछले तीन दिनों में ही करौली में दो मर्डर और एक दलित सरपंच पर हमला हो चुका है। केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन
Karauli News Protest against attack on Sarpanch former minister Meena attacked Sarkar
धरना प्रदर्शन पर बैठे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करौली जिले के अतेवा सरपंच से मारपीट के विरोध में पूर्व मंत्री रमेश मीणा के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सर्व समाज ने धरना प्रदर्शन दिया गया। कलेक्ट्रेट के सामने किए गए प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के जरिए मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। इस दौरान पूर्व मंत्री ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। 

विज्ञापन


धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था खराब है। पिछले तीन दिनों में ही करौली में दो मर्डर और एक दलित सरपंच पर हमला हो चुका है। पूर्व में भी अतेवा सरपंच अमरचंद बैरवा पर नवंबर महीने में चुनाव के दौरान हमला हुआ था। हमले को लेकर कैलादेवी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने फेसबुक पर चैलेंज देकर मारपीट की है। अपराधियों ने अतेवा सरपंच अमरचंद का करौली के वंशी का बाग क्षेत्र से अपहरण कर पीतूपुरा गांव में सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर पुलिस को चुनौती दी है। इस दौरान आरोपियों ने सरपंच की जेब से 1 लाख 30 हजार रुपए निकाल लिए और खाली कागज पर हस्ताक्षर भी करा लिए। ऐसे में पुलिस प्रशासन के कार्रवाई नहीं करने से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। धरने के बाद पूर्व मंत्री के नेतृत्व में 11 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। जहां कलेक्टर, एसपी, एडीएम, एएसपी से ज्ञापन सौंप कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन के दौरान जिला प्रमुख प्रतिनिधि रक्षी लाल बैरवा, प्रधान प्रतिनिधि जलधारी मीणा, कांग्रेस प्रदेश सचिव भूपेंद्र भारद्वाज, कन्हैयालाल शर्मा, उदय जाटव, प्रभाव जाटव, योगेश शर्मा, ब्रजमोहन माली, गिर्राज माली सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed