फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News Dead body of middle aged man found outside hotel in front of district hospital

Karauli News: जिला अस्पताल के सामने होटल के बाहर मिली अधेड़ की लाश, बिना पोस्टमॉर्टम पुलिस ने सुपुर्द किया

Wed, 26 Jul 2023 04:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Jul 2023 04:36 PM IST
सार

करौली जिला हॉस्पिटल के सामने होटल के बाहर एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली। अधेड़ की मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। पुलिस ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
Karauli News Dead body of middle aged man found outside hotel in front of district hospital
मृतक व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करौली जिला हॉस्पिटल के सामने एक होटल के बाहर अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान शिब्बु सोनी निवासी गुलाबबाग करौली के रूप में हुई है। मृतक का शव हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों के करौली पहुंचने पर बिना पोस्टमॉर्टम के शव उनको सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


करौली हॉस्पिटल पुलिस चौकी प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि हॉस्पिटल के सामने हिंडौन दरवाजा रोड पर स्थित एक होटल के बाहर एक अधेड़ का शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक का शव आधी लेटी हुई अवस्था में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव की तलाशी में मिले आधार कार्ड के जरिए मृतक की पहचान हुई है। मृतक की पहचान शिब्बू सोनी पुत्र किशोरी लाल उम्र 49 साल निवासी गुलाबबाग के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों को फोन पर सूचना दी। मृतक के परिजनों के शहर से बाहर होने के कारण मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों के करौली पहुंचने पर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बिना ही शव उनके सुपुर्द कर दिया। मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा लगा कि अटैक आने से मौत हुई है। पुलिस मौत के कारणों का खुलासा करने के प्रयास में जुटी है। करौली हॉस्पिटल पुलिस चौकी प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव ले जाने की बात कही थी, जिस पर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed