{"_id":"63fc3bef2fea11ed670eb418","slug":"kailash-meghwal-said-that-political-parties-made-dalits-slaves-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilwara: कैलाश मेघवाल के बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल, बोले- दलितों को सियासी पार्टियों ने बनाया गुलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilwara: कैलाश मेघवाल के बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल, बोले- दलितों को सियासी पार्टियों ने बनाया गुलाम
Mon, 27 Feb 2023 10:43 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 27 Feb 2023 10:43 AM IST
सार
भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल ने प्रेस क्लब शाहपुरा के लोकार्पण कार्यक्रम में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के राजनेता स्वतंत्र बोलते हैं तो टिकट कट हो जाते हैं।
विज्ञापन
विधायक कैलाश मेघवाल
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वर्तमान में शाहपुरा-बनेड़ा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल ने प्रेस क्लब शाहपुरा के लोकार्पण कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि सन् 1952 से ही यह शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यह कहने में मुझे आज की राजनीति में कोई एतराज नहीं है कि अनुसूचित जाति के लोगों को राजनीतिक पार्टियां गुलाम की तरह रखती हैं। उनको स्वतंत्र बोलने की आजादी नहीं होती है। अगर अनुसूचित जाति के राजनेता स्वतंत्र बोलते हैं तो टिकट कट हो जाते हैं। इसलिए राजनीति में हमें ध्यान रखना पड़ता है।
समारोह को संबोधित करते हुए कैलाश मेघवाल ने कहा की इस देश को न तो मुगलों ने चलाया न अंग्रेजों ने चलाया न ही इस देश को आज के राजनेता चला रहे हैं। इस देश को तो समृद्ध और साफ रूप से चला रहे हैं तो संन्यासी परंपरा के अग्रदूत चला रहे हैं। मैं इस मंच से ऐसे जगतगुरु स्वामी रामदयाल जी महाराज का हृदय से स्वागत करता हूं। ये धर्म की ध्वजा केवल शाहपुरा में ही नहीं संपूर्ण देश और दुनिया में आप जो फैला रहे हैं वह बहुत बड़ा ही प्रशंसनीय काम कर रहे हैं। कैलाश मेघवाल के इस सियासी बयान से राजनीतिे गलियारों में सियासी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।