फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   JP Nadda visit to Jaipur launched your suggestion resolve our campaign on October 4

Rajasthan Polls 2023: भाजपा के 'सुझाव आपका, संकल्प हमारा' अभियान की शुरुआत कल, नड्डा रथों को दिखाएंगे हरी झंडी

Tue, 03 Oct 2023 07:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 03 Oct 2023 07:35 PM IST
सार

भाजपा के आपणो राजस्थान- 'सुझाव आपका संकल्प हमारा' अभियान की शुरुआत करने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा कल गुरुवार को जयपुर आ रहे हैं। वे दोपहर करीब एक बजे 51 रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अभियान के तहत भाजपा लोगों से सुझाव लेगी।

विज्ञापन
JP Nadda visit to Jaipur launched your suggestion resolve our campaign on October 4
कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दी जानकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कल गुरुवार को जयपुर दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां भाजपा के आपणो राजस्थान- 'सुझाव आपका संकल्प हमारा' अभियान की शुरुआत करेंगे। बिड़ला ऑडिटोरियम में दोपहर एक बजे नड्डा  51 रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।  

विज्ञापन


इसे लेकर बुधवार शाम को कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि भाजपा संकल्प पत्र समिति द्वारा जनता से सुझाव लेने के लिए ‘आपणो राजस्थान सुझाव आपका संकल्प हमारा’ नाम से एक आऊटरीच कार्यक्रम बनाया है। इस कार्यक्रम की लॉचिंग भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में दोपहर एक बजे करेंगे। वे 51 रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे जो पूरे प्रदेश में घूमेंगे। जनसहभागिता के तहत चलाए जा रहे इन रथों के साथ जिला संयोजक और संकल्प पत्र समिति के सह-संयोजक रहेंगे।
विज्ञापन


मेघवाल ने बताया कि इन सभी रथों में आकांक्षा पेटी रखी जाएगी, जिसमें लोग अपने सुझाव लिखकर डाल सकते हैं। यह कार्यक्रम 20 दिन का होगा जिसमें समाज के सभी वर्गों से सुझाव लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एक टोल फ्री नंबर और वेबसाइट भी जारी करेंगे। इसके जरिए भी सुझाव दिए जाएंगे। इन सभी सुझावों के आधार पर भाजपा अपना संकल्प पत्र तैयार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed