{"_id":"641af18baf0a44eb86058516","slug":"jodhpur-sadar-bazar-police-station-sho-and-asi-arrested-for-taking-bribe-of-3-5-lakh-rupees-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: सदर बाजार थाने का SHO-ASI 3.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, आवास और ठिकानों पर तलाशी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: सदर बाजार थाने का SHO-ASI 3.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, आवास और ठिकानों पर तलाशी जारी
Wed, 22 Mar 2023 06:12 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 22 Mar 2023 06:12 PM IST
सार
एसीबी की टीम ने आज जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट इलाके में ट्रैप कार्रवाई करते हुए सदर बाजार पुलिस थाने के SHO और ASI को 3.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसएचओ सुरेश और एसआई नंदकिशोर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जोधपुर यूनिट ने बीती देर रात कार्रवाई करते हुए सुरेश पटोलिया पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी और नन्दकिशोर सहायक उपनिरीक्षक पुलिस थाना सदर बाजार, जोधपुर आयुक्तालय, जोधपुर को परिवादी से 3 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि एसीबी की जोधपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी रिपोर्ट पर दूसरे पक्ष के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने की एवज में सुरेश पटोलिया और नन्दकिशोर 5 लाख रुपए रिश्वत राशि की मांग कर परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
एसीबी IG सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी
जिस पर एसीबी जोधपुर के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के सुपरवीजन में एसीबी जोधपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित के निर्देशन में शिकायत का वेरिफिकेशन किया गया। पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र सिंह और मनीष वैष्णव ने टीम के साथ देर रात ट्रैप कार्रवाई करते हुए एसएचओ सुरेश पटोलिया और ASI नन्दकिशोर को परिवादी से 3 लाख 50 हजार की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के IG पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस रजिस्टर्ड कर आगे का इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।