Rajasthan: जोधपुर पूर्व जिले का टॉप टेन वांटेड नेपाल गिरफ्तार, 5000 के इनामी अपराधी पर आधा दर्जन मामले
अवैध हथियार तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे जोधपुर पूर्व जिले के टॉप टेन वांटेड अपराधियों में चयनित 5000 रुपये के इनामी अपराधी नेपाल सिंह उर्फ मोड़ी पुत्र गजेंद्र सिंह (22 साल) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा ईनामी अपराधी नेपाल सिंह उर्फ मोड़ी चान्देलाव थाना कापरड़ा इलाके का निवासी है। जोधपुर की डीएसटी पश्चिम और सूरसागर थाना पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। जोधपुर के डीसीपी वेस्ट गौरव यादव ने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पीएचक्यू के निर्देश पर जोधपुर कमिश्नर रविदत्त गौड़ ने एडीसीपी पश्चिम हरफूल सिंह और वेस्ट जिले के समस्त एसीपी और एसएचओ के साथ डीएसटी को अभियान के दौरान विशेष कार्य योजना बनाकर सूचना तंत्र विकसित कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए है।
हथियार तस्करी और फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में फरार था आरोपी
डीसीपी यादव ने बताया कि विशेष अभियान को गंभीरता से लेते हुए वेस्ट जिले में वृत स्तर और जिला स्तर पर विशेष पुलिस टीम का गठन कर उनके द्वारा निरंतर पर्यवेक्षण किया जा रहा है। आरोपी नेपाल सिंह उर्फ पश्चिम जिले के थाना सूरसागर के अवैध हथियार तस्करी के मामले में और जोधपुर जिले के थाना माता का थान में फायरिंग कर दहशत उत्पन्न करने वाले बजरी माफियाओं को हथियार सप्लाई करने के मामले में लंबे समय से फरार था।
लूट, हत्या का प्रयास, मारपीट, राजकार्य में बाधा, आर्म्स एक्ट जैसे 6 मामले दर्ज
नेपाल सिंह उर्फ मोडी के विरुद्ध पूर्व में लूट, हत्या का प्रयास, मारपीट, राजकार्य में बाधा, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अलग-अलग थानों में कुल 6 प्रकरण दर्ज है। पूर्व जिले से टॉप टेन वांटेड अपराधियों में चयनित 5000 रुपये का इनामी है। इसके संबंध में डीएसटी पश्चिम प्रभारी मनोज कुमार मय टीम द्वारा इनपुट हासिल कर छिपने के संभावित ठिकानों की लगातार निगरानी रख रैकी की गई थी। मंगलवार को डीएसटी ने इसे शिकारगढ़ क्षेत्र से दस्तयाब कर एसएचओ सूरसागर गौतम डोटासरा को सौंपा गया।