फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur bhungra gas tragedy pm narendra modi expressed grief by writing letter

Rajasthan: जिस घर के 35 लोगों की हुई मौत, वहां PM मोदी ने पत्र भेजा, कही ये बात

Tue, 03 Jan 2023 09:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 03 Jan 2023 09:24 PM IST
सार

जोधपुर के भूंगरा गांव गैस ब्लास्ट हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने पत्र लिखकर दुख जताया है। आठ दिसंबर को हुए इस हादसे में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दूल्हा सहित सात अब भी अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
Jodhpur bhungra gas tragedy pm narendra modi expressed grief by writing letter
पीएम मोदी ने भेजा पत्र। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर के भूंगरा गांव में हुए सिलेंडर विस्फोट में 35 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जाताया है। पीएम मोदी ने सांग सिंह को पत्र लिखकर अपनी संवेदना प्रकट की। सांस सिंह को भेजे पत्र में पीएम ने लिखा कि परिवार में एक साथ इतने लोगों को खोने की पीड़ा कितनी हृदय विदारक होगी, यह मैं समझ सकता हूं। इस अपूरणीय क्षति की व्यथा को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने लिखा- एक अत्यंत दुःखद हादसे में आपके परिवार के सदस्यों के निधन के बारे में जानकर बहुत दुःख हुआ। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। परिवार में एक साथ इतने लोगों को खोने की पीड़ा कितनी हृदय विदारक होगी, यह मैं समझ सकता हूं। इस अपूरणीय क्षति की व्यथा को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। आपने जिन परिजनों को इस त्रासदी में खोया है, उनसे जुड़ी स्मृतियां परिवार के साथ बनी रहेंगी। इस हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह आपको इन कठिन परिस्थितियों का सामना करने का धैर्य व संबल प्रदान करें। 
विज्ञापन


सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में झुलसे सात मरीज अब भी महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, दूल्हे सुरेंद्र सिंह सहित सभी को आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। राज्य सरकार के अलावा प्रधानमंत्री सहायता कोष से मृतकों के परिजनों को दो 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ दिसंबर को क्या हुआ था?
भूंगरा गांव में 8 दिसंबर को शक्ति सिंह के बेटे सुरेंद्र सिंह की बारात खोखसर जानी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए 300 लोगों की भीड़ जुटी थी। बारात निकलने की तैयारी थी, लोग तैयार हो रहे थे। घर में महिलाओं और बच्चों सहित लोगों की भीड़ थी। चार बजे बारात निकलने का समय तय किया गया था। इससे पहले बारातियों के लिए चाय बनाई जा रही थी। इस दौरान अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, धमाके के साथ गैस और आग पूरे घर में फैल गई। 


महिलाएं और बच्चों सहित कुछ लोग आग से घिर गए। महिलाओं और बच्चों को बचाने कुछ लोग जलती आग के बीच से अंदर गए, इस दौरान वह भी झुलस गए। कुछ लोग जलते हुए घर के अंदर से बाहर निकले, यह देखकर हर कोई दंग रह गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि हर कोई अंदर जाने की हिम्मत नहीं दिखा पा रहा था। हादसे में पांच लोगों की मौत उसी दिन हो गई, जबकि दूल्हे और उसके माता-पिता सहित 55 लोग झुलस गए थे। जिनमें से अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। सात अस्पताल में अभी भी भर्ती हैं। वहीं 13 लोगों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed