फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jitendrapal Meghwal murder case of Pali accused was jealous of Jitendra's good appearance so he was murdered

Pali: जितेंद्र मेघवाल हत्याकांड में खुलासा, आरोपी जितेंद्र की अच्छी सूरत और स्टाइल से जलता था

Sat, 19 Mar 2022 11:39 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 19 Mar 2022 11:39 AM IST
सार

पाली के सरकारी हॉस्पिटल में कार्यरत कोविड हेल्थ सहायक की हत्या मामले में चौंकानेवाला खुलासा हुआ है। आरोपी मृतक के कद काठी से जलता था, इसलिए उसने उसे मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
Jitendrapal Meghwal murder case of Pali accused was jealous of Jitendra's good appearance so he was murdered
मृतक जितेंद्रपाल मेघवाल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पाली में बाली के सरकारी हॉस्पिटल में कार्यरत कोविड हेल्थ सहायक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में खुलासा हुआ कि जितेंद्रपाल मेघवाल और आरोपी के बीच सोशल मीडिया पर कोल्ड वॉर चलता था। जितेंद्र ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि मैं अमीर नहीं हूं लेकिन दिल से रॉयल हूं। जितेंद्र का स्टाइल देखकर आरोपी सूरज सिंह जलता था। यहीं जलन नफरत में बदल गई और उसने चाकू से पीठ और सीने पर वारकर जितेंद्र को मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन

 

वहीं वारदात के बाद मृतक के परिजन धरने पर बैठ गए थे। मृतक के परिजन ने आरोपी की गिरफ्तारी तक शव लेने से इनकार कर दिया था। अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। चिता को अग्नि देते हुए मृतक के भाई ने कहा कि हत्यारे को सख्त सजा मिले।

विज्ञापन


मृतक कोविड हेल्थ सहायक जितेंद्र पाल मेघवाल बाली के बारवा गांव का रहने वाला था। उसने सोशल मीडिया पर अपने कई फोटो और पोस्ट अपलोड कर रखे थे। उसने ‘कुंवर सा जीत’ नाम से एकाउंट बना रखा था। उसका टैग लाइन था, मैं अमीर नहीं हूं, लेकिन दिल से रॉयल हूं। आरोपी सूरज सिंह मृतक के गांव का ही रहने वाला है और सूरत में काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूरज को जितेंद्र से उसे इतनी जलन थी कि उसे मारने सूरत से आया था। जितेंद्र की कद-काठी और लुक सूरज सिंह से काफी अच्छा था। जितेंद्र का रॉयल स्टाइल आरोपी सूरज सिंह के दिल में नफरत पैदा कर रहा था। नफरत की आग में इसी 15 मार्च को सूरज सूरत से अपने दोस्त रमेश सिंह के साथ बाली आया। बाइक पर जितेंद्र मेघवाल का पीछा किया और रास्ते में रोककर पीठ और सीने चाकू से चार वार हत्या कर दी।


मरने से पहले जितेंद्र ने बताया था आरोपियों का नाम
इससे पहले 23 जून 2020 को जितेंद्र बारवा गांव में अपने घर के बाहर बैठा था। वहां से गुजरते हुए सूरज से उसकी नजरें मिल गई। सूरज ने उसे नजर नीची करने को कहा। जितेंद्र ने मना किया तो साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। हमले के बाद जितेन्द्र ने सूरज और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद भी सूरज नहीं माना और उसके परिवार पर राजीनामा का दबाव बनाता रहा। बाली एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों के बीच पहले से रंजिश दी। मरने से पहले भी जितेंद्र ने सूरज और उसके साथी का नाम बताया था।


आरोपी ने पोस्ट की थी वीडियो
आरोपी सूरज का इंस्टाग्राम पर ‘किंग ऑफ गोडवाड” नाम से आईडी है। वह खुद को गोडवाड़ का किंग कहलाना पसंद करता था। उसके इंस्टाग्राम रील पर पंजाबी और हरियाणा गानों पर काफी वीडियो बने हुए हैं। सूरज ने 13 फरवरी को इंस्टाग्राम रील पर एक वीडियो अपलोड किया था। वह कार में बैठा था और गाने के बोल चल रहे थे। वह बोल रहा था– छोड़ेंगे नहीं, बुरा इतना लगा हैं बात का। तोड़ेंगे तो ढंग से तोड़ेंगे फिर क्या फायदा वारदात का, हम तुम्हें मारेंगे और जरूर मारेंगे।


पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग
युवक की मौत के बाद एसपी राजन दुष्यंत ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया था। पुलिस को आरोपी सूरज और रमेश सिंह के बाड़मेर जिले के पचपदरा के दूदवा गांव के निकट छुपे होने की जानकारी मिली थी। गुरुवार को दोनों आरोपी को बाड़मेर से पकड़कर पाली लाया गया। विधानसभा में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत और मारवाड़ जंक्शन विधायक खुशवीर सिंह जोजावर ने जितेंद्र मेघवाल की हत्या का मामला उठाया था। उन्होंने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने एवं परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की थी।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                        

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed