फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Rajasthan News: POCSO Act is being misused, people are filing false cases due to personal rivalry

Rajasthan News: पॉक्सो एक्ट का गलत इस्तेमाल, आपसी रंजिश में झूठे मामले दर्ज करा रहे हैं लोग

Sun, 17 Mar 2024 01:02 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 17 Mar 2024 01:02 PM IST
सार

Jhunjhunu: आपसी रंजिश में पॉक्सो एक्ट में गलत मामले दर्ज करवाकर एक्ट का दुरुपयोग किए जाने के तीन साल में 42 झूठे मामले पुलिस के सामने आए हैं। शेखावाटी में झुंझुनू तीसरे नंबर पर है।

विज्ञापन
Rajasthan News: POCSO Act is being misused, people are filing false cases due to personal rivalry
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पॉक्सो एक्ट का गलत इस्तेमाल कर लोग आपसी रंजिश के चलते एक्ट में झूठे मामले दर्ज करा रहे हैं। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार बीते तीन सालों में 42 ऐसे मामले पुलिस के पास दर्ज हुए हैं, जो कि पुलिस जांच में गलत निकले।
विज्ञापन


डीएसपी शंकरलाल के अनुसार 1 जनवरी 2021 से दिसंबर 2023 तक झुंझुनू में 42 झूठे प्रकरण दर्ज किए गए, जिन्हें पुलिस जांच में गलत पाया गया। लोग जमीनी विवाद, पड़ोसी से झगड़ा या किसी से रंजिश निकालने के लिए झूठी एफआईआर दे रहे हैं, जबकि जांच में मामला कुछ और निकलता है। आंकड़ों का अध्ययन किया जाए तो जिले में हर वर्ष 15 से ज्यादा प्रकरण गलत दर्ज कराए गए हैं, जो जांच में झूठ पाए गए।
विज्ञापन


उनका कहना है कि पुलिस हालांकि पॉक्सो एक्ट में बहुत बारीकी से मामले की जांच करती है, इनमें कुछ मामले पूरी तरह झूठे पाए जाते हैं। झूठी एफआईआर के मामले में झुंझुनू शेखावाटी क्षेत्र में तीसरे नंबर पर है, यहां 42 मामले झूठे पाए गए हैं। सीकर में 157 और चूरू में 75 मामले झूठे पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed