फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Rajasthan News: Mastermind of the firing was arrested by police, he was demanding extortion money of 50 lakh

Rajasthan News: फैंसी स्टोर पर फायरिंग का इनामी मास्टर माइंड पुलिस गिरफ्त में, 50 लाख की रंगदारी मांग रहा था

Thu, 07 Mar 2024 11:10 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 11:10 AM IST
सार

Jhunjhunu: पचास लाख की रंगदारी के लिए पिलानी कस्बे के एक फैंसी स्टोर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन
Rajasthan News: Mastermind of the firing was arrested by police, he was demanding extortion money of 50 lakh
पुलिस थाना, पिलानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनू जिले के पिलानी में उत्तम फैंसी स्टोर पर फायरिंग कर पचास लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने हरियाणा से मास्टर माइंड सूरज नायक उर्फ घुंडी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पर 15 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। उस पर पहले ही आर्म्स एक्ट में पांच मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


कस्बे के चांडक मार्ग स्थित उत्तम सुपर स्टोर के संचालक आशीष अग्रवाल ने पुलिस को लिखित रिपोर्ट दी थी कि बीती 27 दिसंबर को स्थानीय बदमाश सूरज नायक ने उसके मोबाइल पर कॉल करके 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद 28 दिसंबर की शाम मोटर साइकिल पर आए दो लड़के उसके स्टोर पर फायरिंग करके फरार हो गए थे ।
विज्ञापन


घटना के बाद कस्बे में बढ़ते अपराधों और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए व्यापारियों ने बाजार बंद रखे थे। पुलिस ने घटना के 10 दिन बाद फायरिंग करने वाले पिलानी के मुकुल नायक और श्यामपुर के अंकित जांगिड़ को गिरफ्तार भी कर लिया था लेकिन वारदात का मास्टर माइंड और मुख्य आरोपी सूरज नायक घटना के बाद से ही फरार था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाधिकारी नारायण सिंह कविया ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार सूरज उर्फ घुंडी के पीछे लगी हुई थीं। उसकी तलाश में कई जगह छापेमारी के बाद अब आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed