{"_id":"661eafd152118fe7d700e87f","slug":"jhunjhunu-wheat-crop-reduced-to-ashes-in-fire-caused-by-short-circuit-in-transformer-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: शार्ट सर्किट से लगी आग में गेहूं की फसल राख, समय पर फायर ब्रिगेड न पहुंचने का किसान ने लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: शार्ट सर्किट से लगी आग में गेहूं की फसल राख, समय पर फायर ब्रिगेड न पहुंचने का किसान ने लगाया आरोप
Tue, 16 Apr 2024 10:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 16 Apr 2024 10:35 PM IST
सार
11 हजार वोल्टेज की लाइन में फाल्ट होने से किसान का बड़ा नुकसान हो गया। आग से किसान की पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
खेत में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव कासनी में आज मंगलवार को वेदपाल पुत्र अमर सिंह जाट के खेत में अचानक आग लगने का मामला सामने आया। खेत में ट्रांसफार्मर था, जिसमें अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई और किसान की पकी पकाई गेहूं की फसल देखते ही देखते जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
वेदपाल के छोटे भाई विजेन्द्र ने बताया कि शाम करीब चार बजे अचानक आग लगने से पांच बीघा की गेहूं की फसल के साथ ही सिंचाई के फव्वारे जलकर राख हो गए। इस हादसे में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अचानक लगी धुंआधर आग लगने से किसान के साथ उसका परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने की कोशिश की सूरजगढ़ फायर ब्रिगेड की गाड़ी खराब होने के चलते पिलानी से दमकल गाड़ी बुलाई गई।
विज्ञापन
सूचना के बाद सूरजगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग लगने से किसान का पुत्र मोहित उम्र 18 वर्ष बेहोश हो गया। उसे बेहोशी की हालात में सामाजिक संस्था जीवन ज्योति रक्षा समिति सूरजगढ़ द्वारा सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
किसान ने लगाया आरोप
किसान का कहना है कि यदि समय पर आग बुझाने वाली गाड़ी पहुंच जाती तो आग पर काबू पाया जा सकता था। साथ ही किसान ने कहा कि इसके आर्थिक नुकासन की भरपाई के लिए सरकार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।