फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu News 1100 saplings planted in one minute in Gram Panchayat Sari

Jhunjhunu News: एक मिनट में लगाए गए 1100 पौधे, मनरेगा महिला मजदूरों ने वृक्षारोपण कर गाए मंगल गीत

Thu, 18 Jul 2024 09:26 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 18 Jul 2024 09:26 AM IST
सार

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान के तहत ग्रामीण अंचल में पौधारोपण अभियान का कार्य जोरों से चल रहा है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंबालाल मीणा की अगुवाई में चिड़ावा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सारी में पौधारोपण हुआ।

विज्ञापन
Jhunjhunu News 1100 saplings planted in one minute in Gram Panchayat Sari
एक मिनट में 1100 पौधे लगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंबालाल मीणा की अगुवाई में चिड़ावा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सारी के ग्राम मालुपुरा में मंगलवार शाम को वृक्षारोपण अभियान के तहत ग्रामीणों एवं मनरेगा श्रमिकों, अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से एक मिनट में एक साथ 1100 पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाया गया।

विज्ञापन


कार्य के लिए ग्रामीणों व मनरेगा श्रमिकों द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पीछे वृक्षारोपण के लिय 1100 गड्ढे तैयार किए गए थे। पौधों की सुरक्षा के लिए लिए रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा तार फेंसिंग करवाई गई एवं पौधों को पानी के लिए ड्रिप सिस्टम लगाया जा रहा है। सीईओ अंबालाल मीणा द्वारा कार्य पर उपस्थित ग्राम पंचायत के कार्मिकों और डालमिया संस्थान के प्रतिनिधियों की सराहना कर पिछले तीन वर्षों में किए गए वृक्षारोपण स्थलों का निरीक्षण किया, जिसमें लगभग सभी पौधे अच्छी स्थिति में मिले।
विज्ञापन


इस पर सीईओ मीना ने कहा कि पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना बहुत बड़ा पुण्य का काम है। वृक्षारोपण कार्य से पर्यावरण में सुधार होने के साथ मनरेगा श्रमिकों को उनके गांव में गांव के ही कार्य पर रोजगार मिल कर स्थाई परिसंपत्तियों का सृजन हो रहा है। मनरेगा योजना एवं रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा संयुक्त प्रयास से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अच्छा कार्य किया है। अन्य ग्राम पंचायतों को भी इस प्रकार के सामूहिक प्रयास कर अधिकाधिक वृक्ष लगाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान के भूपेंद्र पालीवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत से अच्छा सहयोग मिल रहा है। इसके चलते हम इस पंचायत में एक पौधे को जीवन पर्यंत एक लीटर पानी वाली तकनीक से आने वाले दिनों में वृक्षारोपण करवाएंगे। ग्राम पंचायत के सरपंच उम्मेद सिंह बराला ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा पिछले तीन वर्षों में कुल 4,000 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं, जिनमें से 95 प्रतिशत से अधिक पौधे जीवित हैं। आने वाले समय में भी वृक्षारोपण की दिशा में ग्राम पंचायत द्वारा आधिकाधिक वृक्ष लगाकर क्षेत्र को हरा-भरा किया जाएगा।


इस  दौरान मनरेगा की महिला श्रमिकों द्वारा मंगल गीत गाकर वृक्षारोपण हेतु जागरुक किया गया। इस दौरान चिड़ावा एसडीएम बृजेश गुप्ता, तहसीलदार कमलदीप, पंचायत समिति के सहायक अभियंता महेंद्र मेघवाल, तकनीकी अधिकारी महिपाल कुल्हरी, ग्राम पंचायत एलडीसी राकेश बराला, ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका जाखड़, डालमिया संस्थान के शुभेंद्र भट्ट, अजय कुमार, राकेश कुमार, संजय शर्मा, ग्रामीण कमल गोठवाल, घीसाराम पचार, बुधराम शर्मा, ईश्वर, शेर सिंह सोमरा, राजेश सोमरा, सुरेश महाकाल, सुलोचना देवी मनरेगा मेट अनीता, सुनीता ,मंजू, चुकली इत्यादि ग्रामीण जन एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed