{"_id":"65e844641028fdc2710913f8","slug":"jhunjhunu-major-kavita-murder-case-update-husband-brutality-revealed-check-details-in-hindi-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Major kavita Murder Case: आर्मी ऑफिसर की मौत का हैरान करने वाला सच, पति ने की थी हैवानियत, पढ़ें सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Major kavita Murder Case: आर्मी ऑफिसर की मौत का हैरान करने वाला सच, पति ने की थी हैवानियत, पढ़ें सुसाइड नोट
Wed, 06 Mar 2024 04:14 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 06 Mar 2024 04:14 PM IST
सार
Major kavita Murder Case: झुंझुनू जिले के पिलानी थाना इलाके के सुजडौला गांव की बेटी और भारतीय सेना में मेजर रही डॉ. कविता मील की मौत का सच पांच माह बाद अब सामने आया है। परिजनों की मुताबिक मेजर कविता की मौत हार्ट अटैक से नहीं हुई थी, बल्कि उसके पति, सास और ससुर की प्रताड़ना के कारण हुआ है।
विज्ञापन
कविता के माता-पिता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झुंझुनू जिले की पिलानी थाना क्षेत्र के गांव सुजडौला कि मेजर डॉक्टर कविता मील की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। कविता की मौत 1 अक्टूबर 2023 को राजौरी में ड्यूटी के दौरान हुई थी। माता-पिता को बताया गया कि उन्हें हार्ट अटैक आया है, उसकी मौत के 5 महीने बाद कविता के पिता आर्मी मेडिकल लाइन से रिटायर्ड कमल सिंह मिल ने राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू व सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
उन्होंने न्याय की गुहार लगाते हुए लिखा कि कविता की मौत हार्ट अटैक से नहीं हुई, बल्कि उसके पति मेजर डॉक्टर दीपक तेतरवाल, ससुर रामनिवास और सास तीजू देवी के टॉर्चर से परेशान होकर कविता ने सुसाइड किया था। मेजर डॉक्टर दीपक तेतरवाल को सेवा की सेवा से बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन
राजौरी पुलिस के मुताबिक 1 अक्टूबर रविवार को ड्यूटी के बाद रात में कविता अपने क्वार्टर में थी। सोमवार को उनका शव मिला, जिसके बाद कविता के गांव सूजडोला में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। इसके बाद कविता के मोबाइल और टैबलेट में उनका एक लिखित सुसाइड नोट और पति के टॉर्चर के कुछ मेडिकल सबूत मिले तो सेना के अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ 5 अक्टूबर 2023 को राजौरी में एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
क्या लिखा था सुसाइड नोट में
मृतका ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि मैं अपना नॉमिनी बदलना चाहती हूं, मैं चाहती हूं कि डीएसओपी आर्मी एजीएफ सेविंग का पैसा मेरे पिता को मिले। तेतरवाल फैमिली को कुछ भी नहीं मिलना चाहिए, मैं यह कदम मेरे पति मेजर दीपक तेतरवाल के कारण उठा रही हूं, उसने दो लड़कियों के साथ मिलकर मुझे चीट किया, उसके मोबाइल में मैंने लड़कियों के साथ इंटिमेट पिक्स और चेट पकड़े थे, उसने शादी से 10 दिन पहले बताया कि वह सिर्फ उसकी दोस्त है। मैंने उदयपुर से बीकानेर और बीकानेर से बस बुकिंग के टिकट भी पकड़े। सगाई से 1 महीने पहले और 15 दिन बाद वह लड़की से होटल में मिलता रहा। 1 सितंबर को उसने मुझे पीटा, मेरी नाक की हड्डी तोड़ दी और बाया कान मरोड़ा, जिसका मेरे पास मेडिकल प्रूफ है। मुझे इस कदम के लिए माफ करें, क्योंकि इस आदमी ने जो दर्द दिया है वह अब बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है, बाय-बाय।
30 सितंबर 2023 को लिखा गया था सुसाइड नोट
यह सुसाइड नोट कविता ने 30 सितंबर 2023 की दोपहर 3 बजे लिखा था, उसकी मौत के बाद राजौरी पुलिस को कविता के टैबलेट से मिला। इसके बाद पुलिस ने माता-पिता को सूचना दी कविता के पिता कमल सिंह मिल राजोरी पहुंचे तो बेटी का सुसाइड नोट पढ़ उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद 28 अक्टूबर 2023 को पति को गिरफ्तार कर लिया गया, सास तिजु देवी को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी। फिलहाल जम्मू कश्मीर अधीनस्थ कोर्ट में मामले का ट्रायल चल रहा है। अब पिता चाहते हैं कि आरोपी परिवार को सख्त सजा मिले और दीपक को सेना से बर्खास्त किया जाए। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति व सेनाध्यक्ष से गुहार लगाई है।